Healthy Breakfast: नाश्ते में ब्रेड नहीं खाए ये टेस्टी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगा फाइबर और प्रोटीन

Healthy Breakfast: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना खाना स्किप कर देते हैं। इसके साथ ही बहुत से ऐसे लोग हैं जो सोचते रह जाते हैं कि हेल्दी क्या खाएं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप कैसेहाई फाइबर ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।

Healthy Breakfast: नाश्ते में ब्रेड नहीं खाए ये टेस्टी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगा फाइबर और प्रोटीन

Healthy Breakfast: आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो स्लिम और फिट तो रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं समझ आता कि खाएं क्या। कुछ तो ऐसे हैं जो अपनी सेहत का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते और सुबह का नाश्ता बहुत हेवी कर लेते हैं, जिसके बाद पूरा दिन पेट की समस्याओं से जूझते रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं लेकिन यह नहीं समझ पा रहे कि क्या खाएं तो आइए जानते हैं बिना ज्यादा मेहनत और दिक्कत के, आप अपने और अपने परिवार के लिए हेल्दी और हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट कैसे बना सकते हैं।

विज्ञापन

इस तरह बनाएं हाई फाइबर ब्रेकफास्ट

एक्सपर्ट के अनुसार, आपको कभी भी रोटी और चावल को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए आप 10 किलो गेहूं के आटे में 1 किलो बेसन का आटा और 1 किलो सोया बीन का आटा मिलाएं। इसके बाद जब भी आप आटा गूंथें, तो उसमें जितना आटा हो, उतनी मात्रा में हरे पत्ते डालें। आप इनमें से कोई भी पत्ते डाल सकते हैं जैसे

विज्ञापन
  • पालक
  • धनिया
  • पुदीना
  • साग
  • करी पत्ता
  • मूली के पत्ते

आप जो चाहें, अपने स्वाद अनुसार हरी पत्तियों का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट के अनुसार, इन पत्तियों को चटनी की तरह महीन काटकर या पीसकर आटे में अच्छे से मिलाएं और फिर आटा गूंथें। बस इसी तरह आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी हाई फाइबर पराठे बना सकते हैं।

इसका सेवन आप सुबह के नाश्ते में दिन के खाने में या रात के भोजन में कर सकते हैं। इस तरह से आपको हरी पत्तियों का पूरा न्यूट्रीशन मिलेगा, जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

विज्ञापन

हाई फाइबर ब्रेकफास्ट के फायदे

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप रोजाना हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती इसके साथ ही वजन कंट्रोल में रहता है। फाइबर युक्त पराठे खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं, जैसे – आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन C।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ