Monsoon healthy Snacks: मॉनसून के मौसम में अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में डाइट पर रहने वाले लोगों को समझ नहीं आता कि क्या खाएं। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इस मौसम में कुछ हेल्दी बनाने का मन करता है लेकिन तय नहीं कर पाते कि क्या बनाएं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आइए जानें चिप्स, कुरकुरे आदि के बजाय किन हेल्दी चीजों का सेवन किया जा सकता है, जिससे आपकी क्रेविंग भी शांत होगी और सेहत भी सुधरेगी।
पेरी-पेरी रोस्टेड मखाना
पेरी-पेरी रोस्टेड मखाना एक हेल्दी और क्रंची स्नैक्स है। इसे बनाने के लिए मखानों को हल्के घी में रोस्ट करें। फिर इसमें पेरी-पेरी मसाला डालें (जो आसानी से बाजार में मिल जाता है)। स्वादानुसार काला नमक और थोड़ा सा गार्लिक पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: जापानी लोग इतने फिट क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें 7 सीक्रेट्स जो भारत में किसी को नहीं पता
मूंग दाल चाट
मूंग दाल चाट न सिर्फ हेल्दी बल्कि काफी टेस्टी भी होती है। इसके लिए मूंग दाल को अच्छे से उबाल लें। फिर इसमें मनपसंद सब्जियां डालें, थोड़ा नींबू रस और हल्का गरम मसाला मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और टिफिन या ऑफिस स्नैक के तौर पर भी ले जा सकते हैं।
ड्राई सोया चिली
ड्राई सोया चिली एक सिंपल लेकिन फ्लेवरफुल स्नैक है। सोया चंक्स को हल्के घी में तवे पर फ्राई करें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद की सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ा रोस्ट करें। यह स्वाद और प्रोटीन दोनों से भरपूर होता है।
मसाला कॉर्न चाट
मसाला कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए कॉर्न लें। उसमें दही, प्याज, मसाले, मूंगफली और पनीर मिलाएं। यह स्नैक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट के लिए भी हल्का और पौष्टिक होता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines