Health Tips: जापानी लोग इतने फिट क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें 7 सीक्रेट्स जो भारत में किसी को नहीं पता

आजकल बहुत से लोग हेल्दी रहना पसंद करते हैं। लेकिन बात जब डाइट और एक्सरसाइज की हो तो बहुत कम ही लोग हैं जो इस पर फोकस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान के लोग अपने आप को फिट रखने के लिए क्या करते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कुछ सीक्रेट टिप्स के बारे में जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।

Health Tips: जापानी लोग इतने फिट क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें 7 सीक्रेट्स जो भारत में किसी को नहीं पता

Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग हैं जो अपनी हेल्थ पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी सेहत के प्रति बिल्कुल फोकस्ड नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें आगे चलकर कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जापान के लोग इतने फिट कैसे रहते हैं? या फिर वे लोग क्या खाते हैं? अगर नहीं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आखिर जापान के लोग अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने के लिए क्या करते हैं, जिसे आप भी अपनी लाइफ में फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

15-20 हजार कदम चलते हैं जापानी

एक्सपर्ट के मुताबिक जापानी लोग रोजाना 15-20 हजार कदम चलते हैं, जिससे वे काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही उन्हें शारीरिक दिक्कतें भी बहुत कम होती हैं। चलना तो सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो जरा सा भी चलने के लिए गाड़ी या बाइक का सहारा लेते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस आदत को बदल दें और रोज कुछ कदम चलना शुरू करें।

विज्ञापन

पोषण कंट्रोल खाना

एक्सपर्ट के अनुसार जापान के लोग अपनी डाइट में पोषण को संतुलित (कंट्रोल) करते हैं। उनकी खाने की प्लेट छोटी होती है लेकिन हेल्दी चीजों से भरपूर होती है। अगर आप भी उनके जैसे फिट रहना चाहते हैं तो इस आदत को जरूर अपनाएं।

हर्बल टी

जापानी लोग दिनभर हर्बल टी का सेवन करते हैं। यह उनके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाती है। अगर आप चाहें तो हर्बल टी को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीजनल खाना

Image Source Freepik

विज्ञापन

जापानी लोग हर मौसम के अनुसार खाना खाते हैं। जैसे कि गर्मियों और बसंत (स्प्रिंग) में वे उबली हुई सब्जियों (boiled vegetables) का सेवन करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक यह भी उनकी सेहत का एक बड़ा सीक्रेट है।

हेल्थ और ब्यूटी में इनवेस्ट

एक्सपर्ट के अनुसार जहां भारतीय लोग बाहरी खाने और मटेरियल चीजों पर खर्च करते हैं, वहीं जापानी लोग अपनी हेल्थ, ब्यूटी और जिम में पैसे इनवेस्ट करते हैं।

विज्ञापन

स्लीप साइकिल

जापानी लोग अपनी नींद को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं। वे अपनी स्लीप साइकिल को अच्छी तरह मेंटेन करते हैं, जो उनकी सेहत का एक और सीक्रेट है।

सोशल कनेक्शन

अधिकतर जापानी लोग अपने काम के बाद अपने दोस्तों से मिलते हैं, समय बिताते हैं और आपस में बातचीत (चिट चैट) करते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ