बारिश के मौसम में बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन यह समस्या अक्सर लोगों को चिंता और गंजेपन के डर में घेर लेती है. कम उम्र में गंजेपन की स्थिति काफी देखी जा रही है, जिसे कारण इस तरह का डर पैदा होना काफी हद तक जायज है. अगर आप भी बरसात के मौसम में बालों के झड़ने, टूटने आदि की समस्या से परेशान हो गए हैं और महेंगे-महेंगे प्रोडक्टस पैसा लगाकर भी खुश नहीं है, तो मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब की सलाह आपके काफी काम आ सकती है. जावेद हबीब अपने बालों के लेकर अक्सर कई तरह के टिप्स देते रहते हैं और वह न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं. आइए जानते हैं आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने क्या उपाय बताया है?
यह भी पढ़ें: Monsoon Hair fall: मानसून में झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? प्याज का रस ऐसे लगाएं, बालों को
बारिश में क्यों बढ़ जाता बालों के झड़ने की समस्या?
बरसात में बालों का यूं अचानक कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. अगर आप सोच रहे हैं कि शरीर में कोई बीमारी के कारण ही बाल झड़ रहे हैं, तो ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि वातावरण भी बालों पर असर डालता है. जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में हवा में नमी (Humidity) काफी बढ़ जाती है. हवा में ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण हाल हवा से पानी सोख लेते हैं और फूल जाते हैं, जिस कारण वह काफी कमजोर हो जाते हैं और सिर पर हाथ फेरने पर उंगलियों में नजर आते हैं. इसके अलावा सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर पसीना, चिपचिपाहट और गंदगी के कारण होने वाले इन्फेक्शन या डैंड्रफ से भी बाल झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है.
जावेद हबीब ने क्या बताया उपाय?
जावेद हबीब अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों को बालों से जुड़ी समस्या से दूर करने के लिए अक्सर टिप्स देते रहते हैं. इसी बीच मानसून में बाल झड़ने की समस्या को लेकर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कुछ आसान उपाय बताएं, जिन्हें नियमित रूप से अगर अपनाया जाए, तो बरसात में बाल झड़ने की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है. उन्होंने 3 बातों का ध्यान रखने की सलाह दी, इसमें;
रोजाना शैंपू करना: जावेद हबीब बताते हैं कि मानसून में रोजाना बालों को शैंपू से धोना है और बाद में उसे जल्दी सुखाना है.
शैंपू में मिक्स करें सिरका: वीडियो में जावेद हबीब बताते हैं कि हफ्ते में एक दिन हमें शैंपू में मिक्स करना होगा एप्पल साइडर विनेगर थोड़ा सा.
मुलेठी और दही का पैक: आखिरी उपाय उन्होंने बताया कि, मुलेठी और दही का पैक बनाकर उनसे सिर की त्वचा पर यानी स्कैल्प पर अच्छे से लगाना है.
देखें वीडियो:-
इन तीनों बातों पर ध्यान देना और नियमित रूप से इसे इस्तेमाल करने से बालों की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि अगर बालों की समस्या ज्यादा गहरी हो गई है शरीर पर कोई और अजीब लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Jalebi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी रसभरी केसरी जलेबी, स्वाद ऐसा की हर कोई
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
33 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines