Jalebi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी रसभरी केसरी जलेबी, स्वाद ऐसा की हर कोई करता रह जाएगा तारीफ

क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट रसभरी कुरकुरी केसरी जलेबी बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल का काम है? आइए हम आपको बताते हैं आसानी से आप कैसे सबसे टेस्टी जलेबी बना सकते हैं.

Jalebi Recipe

घर पर जलेबी कैसे बनाएं? (Image: Pexel)

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, बाहर से कुरकुरी और अंदर से चाशनी से लिपटी यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है. खासतौर पर बारिश के मौसम में अगर हाथ में गरमा-गरम जलेबी खाने को मिल जाए, तो बरसात का मजा दुगना हो जाता है. त्योहारों, फैमिली प्रोग्राम में या किसी खास मौके पर घर में बनी ताजी केसरी जलेबी मेहमानों का भी दिल जीत सकती है. अगर आप भी बाहर की पुरानी तेल वाली जलेबी से हटकर घर में सफाई के साथ सबसे अच्छी बाजार जैसे टेस्ट वाली जलेबी बनाना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे. अगर आपने कभी जलेबी नहीं बनाई है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस स्टोरी में हम आसान शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप बनाना सिखाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

केसरी जलेबी के लिए चाहिए ये सामान

  • 1/2 कप मैदा
  • 1/4 कप दही
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच केसर
  • जलेबी तलने के लिए तेल या घी
  • जलेबी बनाने का कपड़ा या निचोड़ने वाली बोतल
  • इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं कुरकुरी और रसदार केसरी जलेबी

  • सबसे पहले मैदा और दही को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिलाकर बिना गांठ वाला बैटर तैयार करें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ापन सही करें.
  • अब बैटर को ढककर 6 से 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रखें. तैयार बैटर में हल्की खट्टी खुशबू और छोटे बुलबुले दिखाई दे सकते हैं, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है.
  • अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. साथ ही, इसमें केसर डालें और चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक हल्की एक-तार जैसी शक्ल न ले ले.
  • अब एक गहरे पैन में घी या तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें और तैयार बैटर को जलेबी वाले कपड़े में भरे, याद रखें कपड़े में छेद ज्यादा बड़ा न हो.
  • गर्म तेल में गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी बनाएं. बहुत तेज आंच से बचें, वरना जलेबी बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकती है और अंदर से अच्छी तरह नहीं पक पाएगी.
  • अब दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो जलेबी को निकालकर तुरंत गर्म या हल्की गुनगुनी चाशनी में डालें.
  • करीब 30 से 60 सेकंड तक चाशनी में रखने के बाद जलेबी निकाल लें. ज्यादा देर भिगोने से कुरकुरापन कम हो सकता है.
  • तैयार केसरी जलेबी को गरमा-गरम परोसें. चाहें तो इसके साथ रबड़ी, दूध के साथ भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Nag Panchami Prasad: नाग पंचमी पर बनाएं गुड़ की पूरी, सिर्फ कुछ चीजों से तैयार होगा प्रसाद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ