Monsoon Hair fall: मानसून में झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? प्याज का रस ऐसे लगाएं, बालों को मिलेगी नई जिंदगी

क्या आप भी बारिश के मौसम में बालों के टूटने और झड़ने से परेशान हैं और इस समस्या को ठीक करने के लिए आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं प्याज का रस कैसे आपकी मदद कर सकता है.क्या आप भी बारिश के मौसम में बालों के टूटने और झड़ने से परेशान हैं और इस समस्या को ठीक करने के लिए आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं प्याज का रस कैसे आपकी मदद कर सकता है.

Monsoon Hair fall

बारिश में बालों का झड़ना कैसे रोकें? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

बरसात के मौसम में नमी, पसीने और स्कैल्प में मौजूद गंदगी के कारण कई लोगों को बाल टूटने और झड़ने की समस्या हो जाती है, जो धीरे-धीरे काफी ज्यादा बढ़ जाता ही. ऐसे में हर किसी के मन में गंजापन का डर सताने लगता है, कहीं ये झड़ते बाल, एक दिन उन्हें या जवानी में उन्हें गंजा न बना दें. ऐसे में घर में रखी प्याज आपकी काफी मदद कर सकती है. प्याज का घरेलू हेयर केयर में काफी इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि प्याज में सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प और बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप प्याज के रस को कैसे इस्तेमाल करके अपनी हेयर ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या दूध पीने से सांपों की हो जाती है मौत? जानिए नागपंचमी को लेकर विज्ञान का नजरिया

विज्ञापन

कैसे तैयार करें प्याज का रस?

प्याज का रस बनाने के लिए दो मध्यम आकार के प्याज लें और उन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब प्याज को मिक्सर में पीसकर महीन कपड़े या छलनी से छान लें. उसमें से जो तैयार रस निकले उसे जमा कर लें और चाहें तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं.  आप इसमें कुछ हल्के प्राकृतिक पदार्थ के साथ मिलाकर लगा सकते हैं, उदाहरण के लिए, एलोवेरा जेल, शहद, अंडा आदि.

प्याज के साथ शहद या अंडे का इस्तेमाल

बालों की देखभाल के लिए प्याज के रस को शहद या अंडे के साथ मिलाकर भी हेयर मास्क बनाया जाता है. दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प पर करीब 20 मिनट बालों पर लगाएं, इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. वहीं, एक चम्मच प्याज के रस में एक अंडा मिलाकर बालों की लंबाई पर लगाने से बालों को कंडीशनिंग मिल सकती है. अंडे में मौजूद प्रोटीन पोषण देने में मदद करता है, जबकि प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

एलोवेरा का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप चाहे तो प्याज के रस में एलोवेरा का भी इस्तेमाल करके हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको प्याज के रस की जितनी मात्रा ही उतना ही एलोवेरा जेल उसमें मिलाएं आप चाहे तो 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं. इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और 30 मिनट बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें.

विज्ञापन

इस बात का भी ध्यान रखें

जरूरी नहीं है हर बाल झड़ने के पीछे बरसात कारण हो, कई बार कुछ स्वास्थ्य कारणों के चलते भी ऐसी स्थिति बन सकती है. साथ ही, अगर अगर आपको प्याज से एलर्जी है या स्कैल्प पर पहले से कोई इंफेक्शन, घाव या गंभीर समस्या है तो इसका इस्तेमाल न करें.  बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ