Monsoon Tips: मानसून अपने साथ कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी लेकर आता है. ऐसे में बच्चे मानसून की चपेट में जल्दी आते हैं. कभी स्कूल से आते हुए बच्चे भीग जाते हैं तो कभी शौक से बारिश में नहाने से बीमार हो जाते हैं. वहीं, मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें भी बच्चों को सबसे पहले होती हैं. बच्चों की सेहत (Children’s Health) दुरुस्त रहे और बरसाती मौसम उनके लिए मुसीबत का सबब ना बन जाए इसके लिए बच्चों की डाइट को अच्छा रखना सबसे जरूरी है. यहां जानिए बच्चों को बरसात में कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं, बच्चों की डाइट कैसी रखें और कौन सी चीजें बच्चों को खिलाने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें – शुगर बढ़ने पर क्या-क्या महसूस होता है? जानिए शरीर पर कैसे बदलाव आने लगते हैं नजर
बच्चों को मानसून में कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं
- बच्चों को बारिश के मौसम में सीजनल फ्लू, कमजोर इम्यूनिटी के कारण मौसमी इंफेक्शन (Infections) और बुखार, खांसी या जुकाम की दिक्कत हो सकती है.
- बच्चों को खराब पानी और खानपान के कारण दस्त या पेट की दिक्कतें हो सकती हैं.
- इस मौसम में जगह-जगह मच्छर पनपने से डेंगू और मलेरिया की दिक्कत हो सकती है.
- स्किन इंफेक्शंस भी बच्चों को घेर सकते हैं. इसीलिए फंगल इंफेक्शंस से बच्चों को बचाए रखना जरूरी है.
- टायफॉयड का खतरा भी इस मौसम में रहता है.
बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उसे क्या खिलाएं
बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) दुरुस्त रहेगी तो उसका शरीर खुद ही बीमारियों से लड़ लेगा. ऐसे में बच्चों की डाइट को बैलेंस्ड रखना जरूरी है. बच्चे को संतरा, अमरूद, पपीता और विटामिन सी से भरपूर अन्य फूड्स जरूर खिलाएं. इसके अलावा, बच्चे को हल्दी और अदरक वाली चीजें खिलाएं. सब्जी, सूप या परांठे में हल्दी और अदरक को डाला जा सकता है. बच्चे को आप अदरक और कच्ची हल्दी वाला काढ़ा या हल्दी वाला दूध भी पीने के लिए दे सकते हैं.
मानसून में बच्चे को क्या ना खिलाएं
बच्चों को इस मौसम में बाहर का स्ट्रीट फूड ना खाने दें. स्ट्रीट फूड हाइजीनिक ना हो तो गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ा देता है. बच्चे को स्ट्रीट फूड के कारण पेट के इंफेक्शंस (Stomach Infections) हो सकते हैं. कच्ची चीजें खिलाने से परहेज करें. बरसात में कच्ची चीजें खाने पर इंफेक्शंस का खतरा बढ़ता है. इसके अलावा, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियां इस मौसम में कम ही घर लाएं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बच्चा बाहर से खेलकर आए तो उसके हाथ अच्छे से धुलवाएं.
- बच्चे को कीचड़ वाली जगह या जहां गंदा पानी जमा हो वहां खेलने से मना करें.
- बच्चों को मच्छरदानी में सुलाएं और खिड़कियों को ज्यादा देर खुला ना रहने दें
- बाहर खेलने जाते हुए बच्चे को पूरे कपड़े पहनाकर भेजें जिससे मच्छर बच्चे को ना काट सकें.
- बच्चे को वॉटरप्रूफ सैंडल या जूते पहनाएं जिससे बच्चे के पैरों में बारिश का पानी ज्यादा देर तक जमा ना रहे.
यह भी पढ़ें – लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
11 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines