लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स
Fruits For Fatty Liver: फैटी लिवर में अगर सही खानपान लिया जाए तो लिवर की सेहत अच्छी रहती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फल हैं जिन्हें फैटी लिवर में खाया जा सकता है. लिवर स्पेशलिस्ट दे रहे हैं यह सलाह.

Fruits For Liver Health: लिवर की सेहत अच्छी रखने में खानपान का बड़ा रोल है. ऐसे बहुस से फूड्स हैं जो फैटी लिवर की वजह बन सकते हैं, तो वहीं खाने की ऐसी भी चीजें हैं जो लिवर की गंदगी को साफ करने में मददगार हो सकती हैं. ऐसे ही कुछ हेल्दी फैट्स का जिक्र कर रहे हैं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी. डॉक्टर सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि फैटी लिवर को ठीक करने के लिए कौन से फल खाए जा सकते हैं. आप भी इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
सेब
2 / 8सेब में पेक्टिन फाइबर होता है जो लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है. फाइबर एक्स्ट्रा मिले इसलिए छिलका उतारे बिना सेब खाएं.
कीवी
3 / 8अगर आपको कब्ज की दिक्कत है तो दिन में 2 कीवी जरूर खाएं. इसे भी छिलका समेत ही खाएं. कीवी लिवर के लिए भी अच्छा फल है.
रैस्पबेरीज
4 / 8यह फाइबर से भरपूर फल है. रेस्पबैरीज को ओटमील या ग्रीक योगर्ट में डालकर खाया जा सकता है.
ब्लूबेरीज
5 / 8ब्लूबेरीज को ताजा या फ्रोजन खाया जा सकता है. ये लिवर के लिए अच्छी हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के चलते शरीर को दुरुस्त रखती हैं.
नाशपाती
6 / 8सेहत से भरपूर नाशपाती को आप रोजाना खा सकते हैं. फाइबर ज्यादा मिले इसलिए इसे छिलका समेत ही खाएं.
एवोकाडो
7 / 8डॉक्टर कहते हैं कि टेक्निकली देखा जाए तो एवोकाडो एक फल है. यह फाइबर से भरपूर होता है और इसमें हेल्दी फैट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं.
अनार
8 / 8अनार के दाने फैटी लिवर में खाए जा सकते हैं. इन्हें दही में डालकर या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं. यह भी पढ़ें - 40 की उम्र में 60 वाला बुढ़ापा नहीं चाहते तो घर से निकाल दें ये 5 चीजें, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने दी सलाह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.