Modak Recipe: इस वक्त पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम चल रही है। हर राज्य में इसका जोर-शोर से सेलिब्रेशन हो रहा है। महाराष्ट्र में तो दिन-रात दोनों एक जैसे प्रतीत हो रहे हैं। इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर को किया जाएगा। बस कुछ ही दिनों में बप्पा सभी को अलविदा कर वापस कैलाश लौट जाएंगे। विसर्जन का दिन काफी व्यसतता भरा होता है। इस दिन लोग विसर्जन की तैयारियों में इतना मग्न रहते हैं कि खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन विसर्जन पर घर में मेहमानों का आना-जाना सबसे ज्यादा लगा रहता है। उनके लिए कुछ स्पेशल, खासतौर पर मोदक बनाना तो सबसे जरूरी होता है। कम समय में मोदक बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल और इंस्टेंट नो कुक मोदक रेसिपी। इस मोदक की खासियत है कि इसे बनाने के लिए आपको गैस खर्च नहीं करनी पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय देना होगा। तो जल्दी से नोट कर लें, यह रेसिपी।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भोग के लिए बनाएं पारंपरिक श्रीखंड, नोट करें रेसिपी
नो कुक मोदक की सामग्रियां
- 1 कप काजू का पाउडर
- 1/2 कप चीनी का पाउडर
- आवश्यकतानुसार दूध
- कटे हुए पिस्ता
- केसर की पंखुड़ियां
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
नो कुक मोदक बनाने की विधि
स्टेप-1
सबसे पहले तो आप काजू लें लें। इन काजूओं को मिक्सी में डालकर ग्राइंड करके एक हल्का दरदरा पाउडर तैयार कर लें। अगर आपके काजूओं में मॉइश्चर है, तो पाउडर बनाने से पहले काजू को एक प्लेट में निकालकर कुछ देर के लिए धूप में रख दें। धूप से काजू क्रंची हो जाएंगे।
स्टेप-2
अब इस काजू के पाउडर में चीनी का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद धीरे-धीरे दूध को बैचेज में डालकर एक थीक मोदक डो तैयार कर लें। इसके बाद इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ता डालकर मिक्स कर लें।
स्टेप-3
इसके बाद एक मोदक बनाने वाला मोल्ड लेकर उसे थोड़ा सा घी लगाकर ग्रीस कर लें। अब एक-एक करके मिश्रण भरकर सभी मोदक बना लें। सारे मोदक बनने के बाद उनके ऊपर केसर की पंखुड़ी रखकर सजा लें। आप चाहें तो मोदकों को थोड़ा और अट्रैक्टिव बनाने के लिए चांदी की वर्क लगा सकते हैं या गुलाब की पंखुड़ी से भी सजा सकते हैं।
स्टेप-4
बिना गैस की मदद से बने इन नो कुक काजू मोदक को सबसे पहले भगवान गणेश को भोग लगाएं। इसके बाद अपने मेहमानों को सर्व करें।
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर ग्लोइंग लुक के लिए फॉलो करें CTOM स्किन केयर, कांच जैसी चमकेगी त्वचा
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 hr agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
2 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
6 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
9 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines