Modak Kheer Recipe: गणेश चतुर्थी पर मोदक तो हर घर में बनते हैं लेकिन हर बार सिर्फ मोदक या फ्राइड मोदक ही बप्पा के भोग के लिए बनाए जाएं ऐसा जरूरी नहीं. इस गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) कुछ नया ट्राई करके देखिए. अबकी बार सिर्फ पारंपरिक मोदक तक ही सीमित न रहिए. इस बार बप्पा के प्रसाद में बनाइए मोदक खीर जिसे परिवार के लोग भी स्वाद लेकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मोदक खीर बनाने की रेसिपी.
यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट
मोदक खीर के लिए चाहिए ये सामान
दूध- 1 लीटर
केसर – 1 चुटकी
चीनी- स्वादानुसार
इलायची पाउडर- थोड़ा सा
घी- 1 बड़ा चम्मच
कद्दूकस किया नारियल- 1 कप
गुड़- 1/2 कप
कटे हुए बादाम- थोड़े से
सूखी किशमिश- थोड़ी सी
खसखस- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
नमक- 1 छोटी चम्मच
बासमती चावल का आटा- 1 कप
मोदक खीर बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसमें 1 लीटर दूध गर्म होने के लिए रख दीजिए. ध्यान रहे कि आप दूध को बीच-बीच में चलाते रहें.
- जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, उसी समय उसमें 1 चुटकी केसर डाल दीजिए.
- इसके बाद इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डाल दीजिए. साथ में दूध को लगातार चलाते भी रहिए ताकि दूध गाढ़ा हो जाए.
- जब दूध लगभग आधा रह जाए तब इसमें इलायची पाउडर डालकर इसे थोड़ा और उबाल लीजिए. इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- अब मोदक की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन गर्म करके उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डाल लीजिए.
- घी डालने के बाद इसमें 1 कप कद्दूकस किया नारियल और 1/2 कप गुड़ डालकर मिला लीजिए.
- इस मिश्रण को मीडियम फ्लेम पर तब तक पका लीजिए जब तक ये सूख न जाए.
- जैसे ही ये मिश्रण पक जाए तब इसमें कटे हुए बादाम, सूखी किशमिश और 1 चम्मच खसखस डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
- आखिर में इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दीजिए.
- अब एक बर्तन में 1 कप पानी गर्म करिए और पानी में 1 छोटी चम्मच नमक और 1/2 चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
- इसी गरम पानी में 1 कप बासमती चावल का आटा डाल लीजिए और गैस की फ्लेम लो करके आटे को पानी में 1 मिनट तक अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद गैस बंद करके इसे ढककर रख दीजिए.
- इसके बाद तैयार किए आटे को प्लेट में निकालकर अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिए ताकि आटा स्मूद हो जाए.
- अंत में इस आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़कर अलग रख लीजिए.
- मोदक बनाने के लिए मोदक का सांचा लेकर इसके अंदर घी लगा लीजिए और आटे की एक लोई लेकर इसे सांचे के अंदर डाल दीजिए.
- सांचे के अंदर लोई को चारों तरफ उंगली से दबाते हुए फैला लीजिए और बीच की जगह खाली रखकर उसमें नारियल-गुड़ की स्टफिंग भर लीजिए. सांचा खोलकर मोदक को बाहर निकाल लीजिए और किनारों से एक्स्ट्रा आटा निकाल लीजिए.
- इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करके इसमें कम से कम 15 मिनट के लिए मोदक को स्टीम कर लीजिए.
- अब ठंडे किए हुए स्टीम मोदक को एक बड़े बाउल में रख लीजिए और इसी बाउल में पहले से बनाकर रखी गई रबड़ी मोदक के ऊपर डाल दीजिए.
- ऊपर से आप बारीक कटे हुए बादाम-काजू भी डाल सकते हैं.
- लीजिए, तैयार है आपकी मोदक खीर.
यह भी पढ़ें – मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा हैरान
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
3 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
16 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
21 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
23 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines