मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा हैरान

Gulab Jamun Ki Sabzi: गुलाब जामुन को आपने अब तक सिर्फ मीठी चाशनी में ही खाया होगा, लेकिन राजस्थान की यह देसी डिश इसका बिल्कुल अलग स्वाद दिखाती है. जानिए जोधपुर की फेमस गुलाब जामुन की सब्जी घर पर बनाने का आसान तरीका.

Gulab Jamun Sabzi

जोधपुर की फेमस गुलाब जामुन की सब्जी. AI Generated Image

विज्ञापन

Gulab Jamun Sabzi: गुलाब जामुन का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में मीठी चाशनी में डूबी हुई नरम-नरम मिठाई आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, राजस्थान में इन्हीं को मिठाई की तरह नहीं बल्कि सब्जी की तरह मसालेदार ग्रेवी में खाया जाता है. ये जोधपुर की फेमस डिशेज में से एक डिश है. दरअसल, इस डिश में गुलाब जामुन जैसी गोलियों को मीठी चाशनी की जगह मसालेदार झोल में डाला जाता है जिससे एकदम अलग स्वाद आता है. आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर आसानी से गुलाब जामुन की ये सब्जी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार

विज्ञापन

गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए चाहिए होगी ये सामग्री

गुलाब जामुन बॉल्स बनाने के लिए

खोया- 150 ग्राम
पनीर- 150 ग्राम
मैदा- 2 बड़े चम्मच
घी- 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल- 2 छोटे चम्मच
नमक- थोड़ा सा
तेल – तलने के लिए

मसालेदार ग्रेवी बनाने के लिए

विज्ञापन

प्याज का पेस्ट- 2 प्याज (पीसकर तैयार किया हुआ)
टमाटर प्यूरी- 3/4 कप
अदरक- 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
गुनगुना पानी- 1 कप
घी- 2 छोटे चम्मच
हरा धनिया- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार

गुलाब जामुन की सब्जी बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
  • सबसे पहले गुलाब जामुन की बॉल्स बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें 150 ग्राम खोया, 150 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 छोटा चम्मच घी, 2 छोटे चम्मच गुलाब जल और थोड़ा सा नमक डाल लीजिए और सभी चीजों को अपने हाथों की मदद से मसलते हुए लगभग 10 से 15 मिनट तक गूंथ लीजिए ताकि नरम आटा तैयार हो जाए.
  • इस तैयार किए गए मिश्रण से छोटे गोल-गोल बॉल्स बना लीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि बॉल्स की सतह पर कोई कट या दरार न हो, वरना फ्राई करते वक्त वो टूट सकते हैं.
  • अब इन बॉल्स को फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए.
  • तैयार किए गए गुलाब जामुन के बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
  • तलने के बाद इन बॉल्स को निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दीजिए ताकि इनका एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  • इसके बाद सब्जी की ग्रेवी तैयार करने के लिए एक भारी तले वाले पैन में 2 छोटे चम्मच घी डालकर गर्म कर लीजिए.
  • घी गर्म होने के बाद इसमें ½ छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला और कटी हरी मिर्च डाल दीजिए.
  • इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालकर लो फ्लेम पर लगभग 5 मिनट तक भून लीजिए ताकि प्याज का कच्चापन न रहे.
  • जब प्याज अच्छी तरह पक जाए तब उसमें ¾ कप टमाटर की प्यूरी डालकर मीडियम फ्लेम पर कम से कम 4 से 6 मिनट तक पका लीजिए.
  • ग्रेवी को पकाने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और बाकी मसाले डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
  • इसके बाद इसमें 1 कप गुनगुना पानी डालकर ग्रेवी को मीडियम फ्लेम पर लगभग 10 मिनट तक पकने दीजिए.
  • अब तैयार की गई ग्रेवी में गुलाब जामुन के बॉल्स डाल दीजिए और इन्हें लो फ्लेम पर 2 मिनट के लिए पका लीजिए ताकि बॉल्स अच्छे से ग्रेवी का स्वाद सोख लें, पर ज्यादा गलें नहीं.
  • आखिर में इसे बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए.

यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ