Reasons For Lack of Sleep: जब हम दिनभर की थकान को दूर करने के लिए रात को सोने जाते हैं तो कई बार हमें नींद नहीं आती है। लेकिन क्या आपको पता है इसका कारण हमारी ही कुछ गलतियां हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने, जब हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो हम सुबह चिड़चिड़ा और बुरा महसूस करते हैं। जिसका असर हमारे पूरे दिनचर्या पर पड़ता है। ऐसे में अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो गलतियां जिनके कारण हमारी नींद डिस्टर्ब होती है।
हैवी और फ्राइड फूड खाना
रात को सोने से पहले हैवी और फ्राइड फूड का सेवन न करें। इससे आपको पाचन में दिक्कत हो सकती है। इससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है साथ में आपको नींद आने में भी परेशानी होती है।
फोन या टीवी देखना
आजकल लोग सोने से पहले फोन चलाते हैं लेकिन ये करना बहुत गलत है। फोन और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके ब्रेन को इफेक्ट करती है और आपकी स्लीप साइकिल को भी प्रभावित करती है। आप फोन या टीवी चलाने की जगह पढ़ या लिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिस्तर पर जाने से पहले नहीं खानी चाहिए ये 7 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक
दिन में सोना
दिन में सोने से भी रात की नींद प्रभावित होती है। अगर आप दिन में सो जाते हैं तो आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है। ऐसे में ध्यान रहे कि आप दिन में आधे घंटे से ज्यादा की नींद न लें। दिन में आधे घंटे की नैप लेने से शरीर में फुर्ती आती है लेकिन इससे ज्यादा सोना नुकसानदायक हो सकता है।
सुबह अलार्म को बार बार बंद करना
अक्सर जब सुबह अलार्म बजता है तो लोग उसे बंद कर देते हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि उनकी नींद पूरी हो रही है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे उनकी नींद खराब होती है। जब सुबह अलार्म बजता है तो हम उसे कई बार बंद करते हैं जिससे हमारी नींद कई दफा टूटती है । कोशिश करें कि आप अलार्म के एक बार बजने पर ही उठ जाएं।
उजाले और आवाज वाली जगह में सोना
एक अच्छी नींद के लिए एक अच्छा वातावरण होना जरूरी है। अच्छी नींद लेने के लिए आप ठंडी, अंधेरे और शांति वाली जगह में सोएं। अगर ये मुमकिन नहीं है तो शांति के लिए आप इयरप्लग्स और अंधेरे के लिए आप आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Morning Vs Evening Walk: किस समय की वॉक है फायदेमंद ? किससे होगा वजन कम
संबंधित खबरें
बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoगर्म पानी से नहाएं या ठंडे से? रोज की इस आदत का शरीर पर पड़ता है अलग असर
15 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
17 hrs agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
17 hrs agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
18 hrs agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
18 hrs agoग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
20 hrs agoपौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
21 hrs agoPitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
1 day agoबाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines