---विज्ञापन---

बिस्तर पर जाने से पहले नहीं खानी चाहिए ये 7 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

Foods to Avoid at Night: अक्सर कहा जाता है कि रात के समय कुछ हैवी नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं, इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स भी है जिसका सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स।

---खबर नीचे जारी है---

Foods to Avoid at Night: आपने ये तो सुना होगा कि हमें रात को हल्का खाना खाना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर ऐसा क्यों? हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है। जब व्यक्ति रात को हेल्दी खाना खाता है तो उसका पाचन तंत्र मजबूत रहता है, वहीं जब वो कुछ अनहेल्दी या हैवी खाता है तो इससे उसका पाचन तंत्र खराब होता है और उसे नींद आने में दिक्कत होती है, इसलिए रात को ऐसे फूड्स नहीं खाने चाहिए जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सके। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें आपको रात को नहीं खाना चाहिए।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और साथ में इससे नींद आने में भी दिक्कत होती है। रात को ऐसा खाना खाने से सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

फ्राइड फूड

रात को फ्राइड फूड जैसे समोसा, पकौड़े नहीं खाने चाहिए। ये स्वाद में भले ही आपको अच्छे लगते हो लेकिन इसमें भारी मात्रा में फैट मौजूद होता है जिससे आपको गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।

चिकन

अक्सर लोग चिकन को रात को खाना पसंद करते हैं लेकिन ये करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चिकन और मटन में प्रोटीन और फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे इसको पचाने में समय लगता है। रात को चिकन, मटन खाने से आपकी नींद भी डिस्टर्ब हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- रोज खाते हैं बादाम, तो जान लें एक दिन में कितने खाने चाहिए, वरना हो सकता है नुकसान

मीठा खाना

भारत में खाना खाने के बाद लोग मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और इससे नींद आने में भी दिक्कत होती है। रात के समय शुगरी फूड खाने से आपको डिनर करने के बाद भी भूख लग सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

चाय या कॉफी

चाय और कॉफी का सेवन भी रात को नहीं करना चाहिए। इनमें भारी मात्रा में कैफीन मौजूद होता है जिससे नींद आने में दिक्कत होती है।

खट्टे फल

रात के समय खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू भी नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या, सीने में जलन और नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शराब

वैसे तो अधिकतर लोग रात को शराब पीते हैं लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शराब का सेवन करने से आपकी मांसपेशियां सुन्न हो जाती हैं और आप गहरी नींद में सो जाते हैं जिसके कारण आप सुबह फ्रेश नहीं उठ पाते हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी हानि पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? डाइट में शामिल करें ये 5 फल, फिर देखिए चमत्कार

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 06, 2024 09:10 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola