Milk vs Curd vs Paneer: डेयरी प्रोडक्ट खाने वालों के लिए दूध, दही और पनीर काफी फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूर कर सकते हैं। पसंद के अनुसार आप अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। विशेषज्ञ भी आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करने की सलाह देते हैं। दूध, पनीर और दही तीनों ही प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी हेल्थ के लिए ये डेयरी प्रोडक्ट कितने फायदेमंद होते हैं?
दूध
दूध में मौजूद पोटेशियम हड्डियों को हेल्दी बनाने और हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
दूध का पोषण
1.लगभग 250 मिलीलीटर फैट रहित दूध में 90 कैलोरी और 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
2. एक कप फैट रहित दूध में 8 प्रतिशत विटामिन बी 12 और 2 प्रतिशत विटामिन ए होता है, साथ ही 12 प्रतिशत कैल्शियम, 1 प्रतिशत सोडियम, 2 प्रतिशत मैग्नीशियम और 4 प्रतिशत पोटेशियम होता है।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
पनीर
पनीर अपने हाई प्रोटीन तत्व और जरूरी पोषक तत्वों के साथ शरीर को ताकत और पोषण देता है। इसके साथ ही डाइजेशन सिस्टम को सपोर्ट करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ये मांसपेशियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पनीर कम कार्ब लेने वालों के लिए एक अच्छा सोर्स है।
पनीर के पोषक तत्व
प्रोटीन 25 ग्राम
फैट 25 ग्राम
कैलोरी 321 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 3.57 ग्राम
दही
दही खाने को आसानी से पचाता है और आपको लंबे समय तक एनर्जी से भरपूर रखता है। अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर दही डाइजेशन सिस्टम को साफ करने में मदद करता है और इंफेक्शन को भी दूर रखता है।
दही में मौजूद पोषक तत्व
1. एक कप फैट रहित दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।
2. एक कप फैट रहित दही में दूध के समान ही विटामिन होता है, जो 8 प्रतिशत विटामिन-बी 12 और 2 प्रतिशत विटामिन ए है।
3. अन्य गुणों की तुलना करें तो एक कप फैट रहित दही में लगभग 8 प्रतिशत कैल्शियम, 15 प्रतिशत सोडियम, 2 प्रतिशत मैग्नीशियम और 2 प्रतिशत पोटेशियम होता है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
6 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
8 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
10 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
12 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
13 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
16 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines