Mental Health Issues: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी हैं जो बिल्कुल परमानेंट हो चुकी हैं. इंसान बिना वजह उदास देने लगा है और कुछ लोग तो मानसिक चिंता और अवसाद जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं. हालांकि, इसके पीछे का कोई सटीक कारण नहीं है. इंसान काम के दबाव, नींद की कमी, असंतुलित आहार और डिजिटल लाइफस्टाइल जैसी चीजों की वजह से बस सुकून की तलाश में हैं, क्योंकि जिंदगी की रफ्तार हमारे मन और शरीर दोनों को प्रभावित कर रही हैं. ऐसे में योग और आयुर्वेद समाधान बनकर सामने आते हैं. पतंजलि वेलनेस सेंटर जैसे संस्थान इन समस्याओं का समग्र उपचार प्रदान कर रहे हैं. पतंजलि के एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिल और दिमाग को सुकून के लिए योग बहुत जरूरी है. आप इसे सही तरीके से अपनी जिंदगी में शामिल करें और अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम
योगिक अभ्यास क्यों हैं जरूरी?
योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को शांत करता है. कहा जा सकता है कि यह संतुलन स्थापित करने का माध्यम है. नियमित योग अभ्यास से मस्तिष्क में सकारात्मक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है.
मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रभावी योगिक अभ्यास
प्राणायाम
प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी मन को शांत करने में बेहद प्रभावी हैं. ये मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन देते हैं, जिससे चिंता और घबराहट कम होती है.
ध्यान
ध्यान करने से मन की चंचलता कम होती है और फोकस बढ़ता है. रोजाना 15 मिनट ध्यान करने से अवसाद और तनाव में काफी राहत मिलती है.
योगासन
ताड़ासन, वृक्षासन, बालासन और शवासन जैसे आसन मानसिक शांति देने में मदद करते हैं. ये शरीर को रिलैक्स करते हैं और नर्वस सिस्टम को संतुलित रखते हैं.
योग निद्रा
योग निद्रा एक गहरी विश्राम तकनीक है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और मानसिक थकान दूर होती है.
क्या है आयुर्वेद का योगदान?
आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को ‘मन दोष’ से जोड़ा गया है. आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे अश्वगंधा, ब्राह्मी और शंखपुष्पी मस्तिष्क को मजबूत बनाती हैं और तनाव को कम करती हैं. आप इसका इस्तेमाल मन की शांति को बनाए रखने के लिए कर सकते हैं. पतंजलि वेलनेस सेंटर में आयुर्वेदिक उपचार के तहत पंचकर्म, हर्बल दवाइयां और विशेष डाइट प्लान दिए जाते हैं, जो मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर काम करते हैं.
पतंजलि वेलनेस सेंटर में आपको क्या मिलेगा?
यहां पर आपको कई सुविधाएं फ्री में मिल जाएगी. आपको यहां पर प्राकृतिक और साइड इफेक्ट-फ्री उपचार मिलेगा. साथ ही, हर बीमारी को दूर करने के लिए अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर और योग विशेषज्ञ मिलेगा. यहां की खास बात यह है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के अनुसार ट्रीटमेंट प्लान किया जाता है. साथ ही, योग, ध्यान और डाइट पर भी खास ध्यान दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं सत्तू पराठा, दिनभर मिलेगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद भी रहेगा लाजवाब, जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 hr agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines