Mental Health: 5 मिनट में ऐसे दूर होगा तनाव, ट्राई करें ये 3 तरीके

Mental Health: अगर आप भी लगातार तनाव से परेशान हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज और फूड के साथ-साथ आसान से टिप्स को ट्राई करें जिससे कि कुछ ही मिनटों में तनाव को कम किया जा सके। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Mental Health
विज्ञापन

Mental Health: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण चिंता और तनाव एक आम समस्या होती जा रही है। तनाव और चिंता कई कारणों से होती हैं जैसे काम का दबाव, व्यक्तिगत चुनौतियां, एक अच्छे करियर की टेंशन और अन्य कई सारी समस्याएं शामिल हैं। लोग अपने दिमाग को हेल्दी बनाए रखने के लिए थेरेपी, माइंडफुलनेस और एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, अगर कुछ ही मिनटों में तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान सी टिप्स को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वेस्ट दिल्ली के साइकेट्रिस्ट डॉ. राजीव शर्मा बताते हैं कि तनाव किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जैसे कि अल्कोहल, इससे आपकी नींद खराब होती है, जिसका असर सीधे दिमाग पर पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे में आप जल्दी अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। इससे आपके दिमाग को हेल्दी रहने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

अपना पसंदीदा गाना सुनें

पसंदीदा गाना सुनें इससे हमारी भावनात्मक स्थिति और मनोदशा बेहतर होती है। गाना सुनने से आपका मूड तुरंत अच्छा हो सकता है। और तनाव को भी कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने हेडफोन लगाएं, अपनी आंखें बंद करें और संगीत के साथ एक खुशहाल स्थिति की कल्पना करें।

खेल का सहारा लें

कई बार जब हम परेशान होते हैं और इसके लिए मजेदार खेलों को खेलते हैं, तो इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए अपने पसंदीदा और मजेदार खेल को रुटीन में शामिल कर सकते हैं। चाहे वह पालतू जानवर के साथ खेलना हो, पेंटिंग करना हो या म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना हो। इसके लिए आपको सब कुछ भूलकर इन कामों में लगाना होगा।

विज्ञापन

नेचर का आनंद लें

नेचर का हमारी हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। थोड़ी देर टहलना या बस ताजी हवा में टहलना तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप किसी पार्क या फिर फूलों के बगीचे में जाकर टहलें और यहां पर फूलों की खुशबू का आनंद लें। बाहर 5 मिनट का ब्रेक भी तनाव के लेवल को कम कर सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ