ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज हैं ये 3 फूड, क्या कहते हैं हॉवर्ड के डॉक्टर?

Health Tips: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ-साथ हेल्दी फूड की भी जरूरत होती है। इससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ इसकी वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

Health Tips
विज्ञापन

Health Tips: गर्मी के मौसम में कई बार ब्लड प्रेशर के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। इस बीमारी को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। ब्लड प्रेशर समय से पहले मौत और हार्ट की बीमारी का प्रमुख कारण बनता है। वहीं, इसके कारण किडनी की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसके लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं की जरूरत होती है, जिससे इसे समय के साथ कंट्रोल किया जा सके।

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं। साथ ही ये भी कहते हैं कि इसे दवा के साथ-साथ अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ये चीजें दवाओं का विकल्प नहीं हैं।

विज्ञापन

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का कभी-कभार सेवन करने से ये आपको ब्लड प्रेशर और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इनमें मैग्नीशियम और फ्लेवनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं और ये नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ावा देते हैं, जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इसके लिए आप कम से कम 70 प्रतिशत कोको वाली डार्क चॉकलेट चुनें और इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

चुकंदर

चुकंदर ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ऑर्गेनिक नाइट्रेट की मात्रा को शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। ये ब्लड वेसल्स में फैलकर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इसे आप अपनी डाइट में जूस, सलाद या फिर सब्जी के रूप में खा सकते हैं। अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है और आप स्ट्रोक जैसे खतरे से भी बचे रहते हैं।

विज्ञापन

केला

केला एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आपको मिल जाएगा। ये पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डॉ. सेठी बताते हैं कि पोटेशियम किडनी में मौजूद एक्सट्रा सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हुए पेट से जुड़ी कई अन्य बीमारियों से भी हमें दूर रखता है। आप केले को स्मूदी में मिला सकते हैं या फिर नाश्ते के रूप में सीधे तौर पर खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ