Winter Hacks: स्वेटर धोते समय न करें ये गलतियां, खराब हो सकते हैं महंगे कपड़े

Woolen Sweater: सर्दियों में महंगे स्वेटर और ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाए रखने के लिए उनकी सही देखभाल करना जरूरी है. इसलिए बेहतर होगा कि आप स्वेटर धोते वक्त गर्म पानी या जोर से रगड़ने जैसी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

sweater washing tips
1 / 7
गर्म पानी से स्वेटर न धोएं, क्योंकि इससे फिटिंग खराब गो सकती है. Image Credit- AI

सर्दियों में स्वेटर और ऊनी कपड़े हमें ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं, लेकिन उनकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है. अक्सर लोग स्वेटर धोते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से महंगे और पसंदीदा कपड़े खराब हो जाते हैं. कभी स्वेटर सिकुड़ जाता है तो कभी उसका रंग फीका पड़ने लगता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़े लंबे समय तक नए जैसे रहें तो उन्हें धोते वक्त कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि कपड़ों पर रोएं बिल्कुल न लगें.

विज्ञापन

गर्म पानी से न धोएं स्वेटर

गर्म पानी से न धोएं स्वेटर2 / 7

गर्म पानी से ऊनी कपड़ों को नुकसान हो सकता है. इससे स्वेटर का कपड़ा सिकुड़ सकता है और स्वेटर की फिटिंग खराब हो सकती है. इसलिए स्वेटर धोने के लिए ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें

डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें3 / 7

स्वेटर धोने के लिए केमिकल वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से ऊन के रेशे कमजोर हो सकते हैं. इससे कपड़े की चमक कम हो सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप ऊनी कपड़ों के लिए बने माइल्ड डिटर्जेंट या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.

स्वेटर को जोर से रगड़ने की गलती न करें

स्वेटर को जोर से रगड़ने की गलती न करें4 / 7

कई लोग दाग निकालने के लिए स्वेटर को ब्रश से रगड़ते हैं या हाथों से जोर-जोर से मसलते हैं. ऐसा करने से ऊन के रेशे खराब हो सकते हैं और कपड़े पर रोएं निकलने लगते हैं. स्वेटर साफ करने के लिए उसे पानी में हल्के हाथों से दबाएं.

विज्ञापन

धोने के बाद स्वेटर को न निचोड़ें

धोने के बाद स्वेटर को न निचोड़ें5 / 7

गीले स्वेटर को जोर से निचोड़ने या मरोड़ने से उसका शेप बिगड़ सकता है. इससे कपड़ा ढीला भी पड़ सकता है और पानी निकालने के लिए स्वेटर को साफ तौलिए पर रखें.

स्वेटर को हैंगर पर न सुखाएं

स्वेटर को हैंगर पर न सुखाएं6 / 7

गीले स्वेटर को हैंगर पर टांगकर सुखाने से उसका वजन नीचे की ओर खिंचता है. इससे कंधों और बाजुओं का शेप बिगड़ सकता है. इसलिए स्वेटर को किसी साफ, सूखे तौलिए पर सीधा फैलाकर सुखाएं.

विज्ञापन

हर बार स्वेटर न धोएं

हर बार स्वेटर न धोएं7 / 7

स्वेटर को हर बार पहनने के बाद धोना जरूरी नहीं होता. बार-बार धुलाई से ऊन के रेशों पर असर पड़ सकता है और अगर स्वेटर पर दाग नहीं है और उसमें बदबू भी नहीं आ रही है तो उसे कुछ वक्त हवा में रख दें. इसे भी पढ़ें- न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन