खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

गर्मियों के मौसम में अगर आपको भी तरबूज खाना पसंद है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं? 

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को कुछ ठंडा या हेल्दी खाने का मन जरूर करता है। ऐसे में खरबूजा एक ऐसा फल है जो हर किसी को जरूर पसंद आता है। ये न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन फूड को खरबूजे के साथ खाने से बचाना चाहिए? आइए जानते हैं किन-किन चीजों के साथ खरबूजा खाने से बचना चाहिए?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मध्य प्रदेश के होमियोपैथी डॉ. लोकेंद्र गौड़ बताते हैं कि कुछ चीजों के साथ खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी होता है, इसलिए यह अच्छे से पच जाता है। वहीं, कई बार जब आप पेट की समस्या से परेशान होते हैं, तो इसे खाने से बचें। इसके अलावा, आपको कुछ सफेद फूड के साथ भी इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि कई बार इससे एलर्जी, फूड पॉइजनिंग या ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

खरबूजे के साथ दूध या दूध से बनी चीजें न खाएं 

खरबूजे के साथ दूध या दूध से बनी चीजें जैसे कि मिल्कशेक, दही और क्रीम नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद में इसे विरुद्ध आहार कहा गया है, यानी ऐसे दो पदार्थ जो साथ खाने पर शरीर में टॉक्सिन्स बनाते हैं और डाइजेशन को खराब कर सकते हैं। वहीं, दूध भारी होता है और पचने में समय लेता है, जबकि खरबूजा जल्दी पचने वाला फल है। दोनों साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में यह कॉम्बिनेशन एलर्जिक रिएक्शन या टॉक्सिन पैदा कर सकता है, जिससे आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं, जैसे कि फूड पॉइजनिंग या ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना या कम होना।

खरबूजा कब खाएं?

1. खरबूजा को खाने का सबसे बेहतर समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले का होता है।

विज्ञापन

2. खाली पेट खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं।

3. शाम को हल्की भूख में भी खा सकते हैं, लेकिन रात में या देर शाम खरबूजा खाने से बचें, क्योंकि यह ठंडा होता है और पाचन को स्लो कर सकता है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

1. डायबिटिक व्यक्ति सीमित मात्रा में ही खरबूज खाएं, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो उनकी बीमारी को बढ़ा सकती है।

2. पेट में गैस या ठंड लगने की समस्या तो खरबूज खाने से पहले डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ