Karwa Chauth Mehendi Designs: करवाचौथ की मेहंदी सबसे खास होती है. कहते हैं करवाचौथ पर अगर मेहंदी का रंग आ जाए तो इसका मतलब होता है कि आपके पति आपसे बेहद प्यार करते हैं. वहीं, रंग अगर हल्का हो तो पत्नी पति से रूठ भी जाती है. मेहंदी लगाकर उसमें पति का नाम छुपाना भी बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आप भी अपने साजन के नाम की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. यहां मेहंदी के एकदम बढ़िया डिजाइन दिए गए हैं जिन्हें लगाने पर आपके हाथों की शोभा कई गुना तक बढ़ जाएगी. ये डिजाइन यूनिक (Unique Mehendi Designs) भी हैं और बेहद खूबसूरत भी.
करवाचौथ के यूनिक मेहंदी डिजाइन | Latest And Unique Mehendi Designs For Karwa Chauth
करवाचौथ पर अगर हाथों को पूरी तरह नहीं भरना है तो इस हाफ हाथ वाली मेहंदी को लगाया जा सकता है. मोर और कमल की लड़ियों वाली यह मेहंदी बेहद खूबसूरत लगती है.
इस मेहंदी पर नजर डालिए. मेहंदी का यह डिजाइन भी देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. इस डिजाइन में सिंपल पैटर्न को ही पूरे में लगाया गया है जिससे हाथ बेहद सुंदर नजर आते हैं और मेहंदी का लुक भी बेहद क्लीन आता है.
भरे हाथों की पतली कीप वाली यह मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लगती है. अगर इस मेहंदी का रंग गहरा चढ़ जाए तो हाथों पर चार-चांद लग जाते हैं.
मॉडर्न मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को देखिए. मेहंदी का यह पतली कीप वाला सिंपल और मिनिमल डिजाइन ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए या कम मेहंदी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है.
बैकहैंड की इस यूनिक मेहंदी को देखिए. आखिर हाथों का पिछला हिस्सा कम खूबसूरत क्यों लगे. हाथ के पिछले हिस्से पर बने इस आइडेंटिकल डिजाइन को बनाना आसान है, बस इसमें क्लासिक बेल लगाने के बजाय स्वान, फूल और लहरें बनाई गई हैं.
कुछ हटकर लगाने का मन है तो मेहंदी का यह डिजाइन भी अच्छा है. उंगलियों को सिंपल रखने के बजाय कमल का डिजाइन बनाया गया है और बाकी उंगलियों को भर दिया गया है.
सिंपल बेल लगाने के बजाय आप हाथ के पिछले हिस्से पर इस तरह का सिमेट्रिकल डिजाइन बना सकती हैं. इस डिजाइन में पैटर्न में मेहंदी लगाई गई है और लकीर के अंदर ही डिजाइन को रखा गया है.
ट्रेंडी मेहंदी लगानी है तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें हथेली पर सिर्फ सेंटर में ही मेहंदी लगाी गई है और उंगलियों पर फूलों का डिजाइन बनाकर बचे हुए हिस्से को भरा गया है जोकि बेहद सुंदर नजर आता है.
यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत
संबंधित खबरें
Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
2 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
18 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
18 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
22 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
22 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
23 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 day agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines