Watermelon Buying Tips: इस मौसम में हल्का और ठंडा खाने का मन करता है, क्योंकि शरीर अंदर से बहुत ही गर्म रहता है. ध्यान ना देने पर पानी की कमी हो जाती है. इसलिए लोग ठंडा और मीठा तरबूज खाना पसंद करते हैं. हालांकि, मार्केट से सही तरबूज चुनना अक्सर मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बाहर से अच्छा दिखने वाला फल कई बार अंदर से फीका निकल जाता है, जिससे पूरी उम्मीद पर पानी फिर जाता है. अगर आप भी हर बार मीठा और रसदार तरबूज खरीदना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. इन टिप्स की मदद से आप मीठे तरबूज की पहचान कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में ट्राई करें कर्नाटक की मशहूर थट्टे इडली, स्वाद इतना सॉफ्ट कि बार-बार खाने का करेगा मन
ऐसे पहचानें मीठा तरबूज
मीठे तरबूज की पहचान करने के लिए इसे हल्के से थपथपाएं और अगर आवाज गूंजदार आए तो समझ लें कि तरबूज पका हुआ और मीठा है. अगर आवाज धीमी या ठोस लगे तो तरबूज कच्चा या फीका हो सकता है. यह ट्रिक बहुत आसान है और सिर्फ कुछ सेकंड में सही तरबूज चुनने में मदद करती है.
पीला दाग चेक करें
मार्केट से तरबूज खरीदते वक्त पीला दाग चेक करें. अगर नीचे की तरफ पीला या क्रीम रंग का धब्बा दिखे तो इसका मतलब है कि यह फल एक वक्त से जमीन पर रखा हुआ है. इसलिए अगर गहरा पीला दाग है तो इसका मतलब है कि तरबूज मीठा है और कम या सफेद दाग वाला पका हुआ है.
वजन चेक करें
हमेशा ऐसा तरबूज चुनें जो अपने साइज के हिसाब से भारी हो, क्योंकि भारी तरबूज में पानी और मिठास ज्यादा होती है. बेहतर होगा कि आप ज्यादा बड़ा तरबूज ना खरीदें, क्योंकि ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है.
छिलके की चमक पर ध्यान दें
तरबूज के चमक वाले छिलके पर ध्यान दें और हल्का मैट फिनिश वाला तरबूज आमतौर पर पका और मीठा होता है. तरबूज का आकार समान होना चाहिए. ऐसा करने से टेढ़ा-मेढ़ा या असमान आकार वाला तरबूज अंदर से ठीक नहीं निकल सकता है.
सूखी डंडी देखें
तरबूज की डंडी भी चेक करें. अगर सूखी और भूरे रंग की डंडी है तो इसका मतलब है कि तरबूज पका हुआ है. वहीं, हरी डंडी का मतलब है कि यह अभी पूरी तरह पका नहीं है.
क्यों जरूरी है सही तरबूज चुनना?
मीठा और पका हुआ तरबूज ना सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने, ठंडक देने और एनर्जी देने में भी मदद करता है. वहीं, फीका या कच्चा तरबूज खाने से मजा खराब होने के साथ पाचन पर भी असर पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी जा रहे हैं अमरनाथ की यात्रा पर, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल ना भूलें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines