Matke Ka Pani Kaise Thanda Rakhe: गर्मियों का मौसम आते ही गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करने लगता है. ऐसे में सबसे शरीर को सबसे ज्यादा ठंडा रखने और हाइड्रेट की जरूरत होती है. आजकल भले ही हर घर में फ्रिज मौजूद हो, लेकिन बहुत से लोग अब भी मटके का पानी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह ना सिर्फ नेचुरल तरीके से ठंडा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मगर एक वक्त के बाद मटके का पानी भी गर्म होने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि मटका ठंडा रखा जाए ताकि पानी की ठंडक को और बढ़ा सकते हैं. ऐसा करने के लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है. ये तरीके ना सिर्फ कारगर हैं, बल्कि बेहद सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. अगर आप भी इस गर्मी में बिना बिजली खर्च किए ठंडा और ताजगी भरा पानी पीना चाहते है, तो ये टिप्स आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करेगा बेल का जूस, सुबह नाश्ते में यूं करें तैयार
क्यों ठंडा रहता है मटके का पानी?
मिट्टी के मटके में पानी ठंडा रहने के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, इसके पीछे का साइंस यह है कि मिट्टी के मटके में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं. इन छिद्रों से पानी हल्का-हल्का बाहर आकर वाष्पित होता है, जिससे अंदर का पानी ठंडा हो जाता है.
मटके का पानी ज्यादा ठंडा कैसे रखें?
- मटके को हमेशा धूप से बचाकर रखें और ऊपर से गीला कपड़ा लपेट दें. ऐसा करने से वाष्पीकरण तेजी से होता है, जिससे पानी ज्यादा ठंडा रहता है.
- कूलिंग प्रोसेस बेहतर बनाने के लिए आपको मटका साफ करना होगा. कई बार मटके के ऊपर गंदगी जम जाती है और पानी जल्दी गर्म होने लगता है.
- मटके को ऊंची जगह की बजाय जमीन पर रखने से पानी ज्यादा ठंडा रहता है, क्योंकि जमीन का तापमान कम होता है. इसलिए आप मटके को हमेशा नीचे रखें.
- अगर मटका नया है या आपने काफी वक्त से इस्तेमाल नहीं किया है तो इसे 2 दिन तक पानी में भिगोकर रखें. इससे उसकी कूलिंग क्षमता बढ़ जाती है.
- अगर इसके बाद भी मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा है तो इसके नीचे गीली रेत रखने से भी पानी ज्यादा ठंडा रहता है, क्योंकि रेत नमी बनाए रखती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- मिट्टी के मटके को रोजाना साफ करें, ताकि पानी शुद्ध बना रहे और काफी देर तक ठंडा रहे.
- बहुत ज्यादा पुराना मटका इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि पानी रहने की वजह से काई जमने लगती है.
- हमेशा ढककर रखें ताकि धूल-मिट्टी ना जाए.
इसे भी पढ़ें- पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
4 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
6 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
8 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
13 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines