Mathrua Ke Pede Recipe: भारत में कुछ ऐसे पकवान हैं जो दूर-दूर तक मशहूर हैं. इन्हीं में से एक हैं मथुरा के पेड़े. सालभर इन मथुरा के पेड़ों को खूब खाया जाता है. अगर कोई आगरा या मथुरा जाता है तो उससे खासतौर से मथुरा के पेड़े मंगवाकर खाए जाते हैं. ऐसे में जन्माष्टमी (Janmashtami) पर इस मिठाई का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. अब जन्माष्टमी पर मथुरा नहीं जा सकते तो मथुरा का स्वाद तो घर पर ले ही सकते हैं. यहां आपके लिए मथुरा के पेड़े बनाने की एक बेहद ही खास रेसिपी दी गई है. इस रेसिपी को फॉलो करके आप स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े बड़ी ही आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं. बस इस रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर लीजिए.
यह भी पढ़ें- Kajari Teej Thali: कजरी तीज पर घर में सजाएं राजस्थानी स्पेशल थाली, इन पारंपरिक व्यंजनों से बढ़ाएं त्योहार का स्वाद
मथुरा के पेड़े घर पर कैसे बनाएं
सामग्री
500 ग्राम मावा/खोया
150 ग्राम बूरा या पिसी चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1–2 चम्मच घी
1–2 चम्मच दूध (जरूरत के अनुसार)
थोड़े से कटे हुए पिस्ता/बादाम
विधि
- पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में गर्म घी डालकर पका लें. इसमें अब दूध डालें और अच्छे से मिलाएं.
- अब दूध में दूध पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. ध्यान रखें कि दूध में ढेले ना में.
- धीमी आंच पर कढ़ाही में दूध को चलाते रहें.
- जब दूध गाढ़ा होने लगेगा तो मावा तैयार हो जाएगा.
- अब एक चम्मच घी में मावे के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर मिला लें.
- मावे को तबतक पकाते रहें जबतक कि यह छोटा-छोटा ना हो जाएं.
- अब इसे कम आंच पर भूनते रहें. इसमें बूरा यानी पिसी चीनी और इलायची का पाउडर डालकर पकाएं.
- जब मिश्रण पक जाए और पेड़े की शक्ल का दिखने लगे तो इसे ठंडा करने रख दें.
- इसे हाथों में लेकर गोल-गोल घुमाकर पेड़े तैयार कर लें. इसमें ऊपर से पिस्ता या बादाम लगाएं.
बस तैयार हैं आपके मथुरा के पेड़े. इन्हें जन्माष्टमी की पूजा में स्वाद लेकर खाएं और सभी को खिलाएं. इन पेड़ों की खासियत है कि यह स्वाद में इतने अच्छे होते हैं कि कुछ ही दिनों में खत्म हो जाते हैं. इसीलिए इनका बड़ा बैच तैयार करें.
एक जरूरी टिप – अगर आप समय बचाना चाहते हैं तो घर पर खोया तैयार करने के बजाय इसे बाजार से खरीदकर भी ला सकते हैं. इससे समय और मेहनत बच जाते हैं.
यह भी पढ़ें – फटाफट बन जाएगी पनीर स्टफ्ड इडली, नाश्ते में बनाने के लिए काम आएगी यह रेसिपी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
2 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
5 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines