Iced Matcha Recipe: कैफे में मिलने वाला आइस्ड माचा आजकल काफी ट्रेंड में छाया हुआ है. अगर आप माचा लवर हैं तो आपने भी कभी न कभी घर पर कैफे जैसा बनाने की कोशिश की होगी लेकिन घर पर माचा बनाने पर ये अक्सर उतना अच्छा नहीं बनता है. कहीं पाउडर की गांठें रह जाती हैं, कभी स्वाद जरूरत से ज्यादा कड़वा होता है और कभी दूध अलग-अलग सा दिखने लगता है. लेकिन, आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं माचा बनाने की आसान रेसिपी जिससे आप कैफे जैसा माचा घर पर ही बनाकर पी सकेंगे.
यह भी पढ़ें – मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग
माचा ऐसे करें तैयार
सबसे पहले माचा के पाउडर को छलनी की मदद से छान लीजिए ताकि घोल ज्यादा चिकना बने. ध्यान रखें कि माचा पाउडर (Matcha Powder) को सीधे ठंडे दूध में डालने की गलती न करें ऐसा करने से इसमें गांठें बन सकती हैं. 1 चम्मच माचा पाउडर को सबसे पहले 2 से 3 चम्मच गर्म पानी में ऐड करके चम्मच की मदद से W के आकार में फेंट लीजिए. ध्यान रखिएगा कि पानी बहुत उबलता हुआ न हो क्योंकि ज्यादा गर्म पानी माचा के टेस्ट को कड़वा कर सकता है.
कैफे जैसा स्वाद चाहिए तो मिठास पहले तय करें
माचा में अपनेआप में एक हल्की-सी कड़वाहट होती है इसलिए आप इसमें चीनी डाल सकते हैं, पर अगर चाहें तो चीनी की जगह इसमें शहद, मेपल सिरप या साधारण चीनी की चाशनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि लिक्विड के रूप में चीनी अच्छे से नहीं मिलती है.
अब बनाएं असली आइस्ड माचा
अब माचा को कैफे जैसा आइस्ड माचा वाला लुक देने के लिए एक लंबा गिलास लेकर इसमें सबसे पहले अपने हिसाब से बर्फ डाल दीजिए. अब इसमें ठंडा दूध और तैयार किया हुआ माचा घोल डालकर अच्छे से मिला लीजिए और लीजिए तैयार है आपका कैफे स्टाइल आइस्ड माचा.
माचा बनाते समय इन छोटी गलतियों से बचें
- कभी भी माचा का घोल बनाने के लिए माचा को उबलते पानी में मत डालिए.
- कभी भी माचा को छाने बिना सीधे दूध में मत डालिए.
- माचा पाउडर को हद से ज्यादा भी मत डालिए वरना फिर वो कड़वा हो सकता है.
- ठंडे माचा में कभी भी सामान्य चीनी को घोलने की कोशिश न करें, क्योंकि इसमें बहुत वक्त लगेगा.
यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 hr agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
14 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
19 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines