Mixer Cleaning Tips: मिक्सर जार हर किचन का एक बेहद कारगर टूल बन गया है. चाहे चटनी पीसनी हो, मसाले पीसने हों या फिर सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार करनी हो, हर काम को मिक्सर जार ने काफी आसान कर दिया है. जितना आसान इसका इस्तेमाल करना है, उतना ही मुश्किल इसकी सफाई करना है. साफ करने के बाद भी कई बार जार ऊपर से तो साफ दिखता है, लेकिन ब्लेड के नीचे और कोनों में मसाले, तेल और कुछ पार्टिकल रह जाते हैं. लेकिन, क्या बिना ज्यादा मेहनत किए और रगड़े हम इन जिद्दी दागों को हटा सकते हैं? इसी चीज का आसान सा जवाब मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दिया है जिसमें उन्होंने ऐसा आसान हैक बताया है, जिसमें कुछ नॉर्मल-सी घर में मिलने वाली चीजों से जार को कुछ ही मिनटो में साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या है वो हैक.
यह भी पढ़ें – Milk Boiling Tips: दूध उबलते ही बर्तन से बाहर आ जाता है? अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक
क्यों नहीं होता मिक्सर जार पूरी तरह साफ
लोग अक्सर जार को ऊपर से साफ करके सोचते हैं कि जार साफ हो चुका है, लेकिन ऊपर से साफ दिखने वाला जार अंदर से गंदा रह जाता है. चटनी और मसाले पीसते समय ब्लेड के नीचे और किनारों पर सबसे ज्यादा गंदगी और तेल की चिकनाहट जमा हो जाती है. यहां सफाई करते वक्त भी हाथ आसानी से नहीं पहुंचता. इसी कारण यहां बदबू और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. जार को साफ रखने के लिए ऐसे कोनों की समय-समय पर सफाई की सख्त जरूरत होती है.
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का 2 मिनट वाला आसान हैक
आइए जानते हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का 2 मिनट का आसान हैक जिसमें केवल तीन चीजों का यूज करके आप अपने मिक्सर का जार चमका सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के.
किन चीजों की होगी जरूरत?
बर्फ – 4 से 5 टुकड़े
लिक्विड सोप – थोड़ा सा (बर्तन धोने वाला साबुन)
पानी – 1 से 2 चम्मच
मिक्सर जार साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले अपने गंदे मिक्सर जार में बर्फ के 4 से 5 टुकड़े डालें.
- इसी में थोड़ा सा लिक्विड सोप भी मिला दें.
- अगर जरूरत हो तो 1 से 2 चम्मच पानी भी डाल सकते हैं.
- अब जार के कैप को बंद करके मिक्सर को 20 से 30 सेकेंड के लिए ब्लेंड करें.
- फिर जार को खोलकर अच्छे से धो लें.
आखिर जार कैसे हो जाता है साफ?
इस ट्रिक में सबसे बड़ी भूमिका बर्फ निभाती है. बर्फ ब्लेंड होते वक्त घूमती है और जार की दीवारों से टकराती है. ऐसा होने से जार में जमी चिकनाई और गंदगी निकलने लगती है. वहीं लिक्विड सोप जार में जमी ग्रीस और तेल को हटाने में काम आता है. बर्फ और लिक्विड सोप के कॉम्बिनेशन से जार साफ होने के साथ-साथ बदबू से भी छुटकारा मिल जाता है.
यह हैक अपनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस हैक को करते समय ध्यान रखें कि आप गर्म जार में बर्फ न डालें. इससे जार को नुकसान पहुंच सकता है. सफाई करने के बाद जार को अच्छी तरह धो लें, ताकि लिक्विड सोप का कोई भी अंश उसमें न बचे. जार के ब्लेड को सावधानी के साथ ही साफ करें.
यह भी पढ़ें – घर को महंगा और स्टाइलिश दिखाना है? पर्दे चुनते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
1 hr agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
1 hr agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
4 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
20 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
22 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines