---विज्ञापन---

मिक्सर जार की जिद्दी चिकनाहट से हैं परेशान? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया 2 मिनट में साफ करने का हैक

Mixture Jar cleaning tips: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया 2 मिनट का आसान हैक जिससे बिना ज्यादा रगड़े मिक्सर जार को साफ किया जा सकता है. जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और जरूरी सावधानियां.

---विज्ञापन---

Mixer Cleaning Tips: मिक्सर जार हर किचन का एक बेहद कारगर टूल बन गया है. चाहे चटनी पीसनी हो, मसाले पीसने हों या फिर सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार करनी हो, हर काम को मिक्सर जार ने काफी आसान कर दिया है. जितना आसान इसका इस्तेमाल करना है, उतना ही मुश्किल इसकी सफाई करना है. साफ करने के बाद भी कई बार जार ऊपर से तो साफ दिखता है, लेकिन ब्लेड के नीचे और कोनों में मसाले, तेल और कुछ पार्टिकल रह जाते हैं. लेकिन, क्या बिना ज्यादा मेहनत किए और रगड़े हम इन जिद्दी दागों को हटा सकते हैं? इसी चीज का आसान सा जवाब मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दिया है जिसमें उन्होंने ऐसा आसान हैक बताया है, जिसमें कुछ नॉर्मल-सी घर में मिलने वाली चीजों से जार को कुछ ही मिनटो में साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या है वो हैक.

यह भी पढ़ें – Milk Boiling Tips: दूध उबलते ही बर्तन से बाहर आ जाता है? अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक

---विज्ञापन---

क्यों नहीं होता मिक्सर जार पूरी तरह साफ

लोग अक्सर जार को ऊपर से साफ करके सोचते हैं कि जार साफ हो चुका है, लेकिन ऊपर से साफ दिखने वाला जार अंदर से गंदा रह जाता है. चटनी और मसाले पीसते समय ब्लेड के नीचे और किनारों पर सबसे ज्यादा गंदगी और तेल की चिकनाहट जमा हो जाती है. यहां सफाई करते वक्त भी हाथ आसानी से नहीं पहुंचता. इसी कारण यहां बदबू और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. जार को साफ रखने के लिए ऐसे कोनों की समय-समय पर सफाई की सख्त जरूरत होती है.

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का 2 मिनट वाला आसान हैक

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का 2 मिनट का आसान हैक जिसमें केवल तीन चीजों का यूज करके आप अपने मिक्सर का जार चमका सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के.

किन चीजों की होगी जरूरत?

---विज्ञापन---

बर्फ – 4 से 5 टुकड़े
लिक्विड सोप – थोड़ा सा (बर्तन धोने वाला साबुन)
पानी – 1 से 2 चम्मच

मिक्सर जार साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले अपने गंदे मिक्सर जार में बर्फ के 4 से 5 टुकड़े डालें.
  • इसी में थोड़ा सा लिक्विड सोप भी मिला दें.
  • अगर जरूरत हो तो 1 से 2 चम्मच पानी भी डाल सकते हैं.
  • अब जार के कैप को बंद करके मिक्सर को 20 से 30 सेकेंड के लिए ब्लेंड करें.
  • फिर जार को खोलकर अच्छे से धो लें.

आखिर जार कैसे हो जाता है साफ?

इस ट्रिक में सबसे बड़ी भूमिका बर्फ निभाती है. बर्फ ब्लेंड होते वक्त घूमती है और जार की दीवारों से टकराती है. ऐसा होने से जार में जमी चिकनाई और गंदगी निकलने लगती है. वहीं लिक्विड सोप जार में जमी ग्रीस और तेल को हटाने में काम आता है. बर्फ और लिक्विड सोप के कॉम्बिनेशन से जार साफ होने के साथ-साथ बदबू से भी छुटकारा मिल जाता है.

---विज्ञापन---

यह हैक अपनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस हैक को करते समय ध्यान रखें कि आप गर्म जार में बर्फ न डालें. इससे जार को नुकसान पहुंच सकता है. सफाई करने के बाद जार को अच्छी तरह धो लें, ताकि लिक्विड सोप का कोई भी अंश उसमें न बचे. जार के ब्लेड को सावधानी के साथ ही साफ करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – घर को महंगा और स्टाइलिश दिखाना है? पर्दे चुनते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

First published on: Aug 02, 2026 03:56 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola