हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Masala Pav Recipe: मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड अब घर में, मिनटों में ऐसे तैयार कर लें मसाला पाव

विज्ञापन

Masala Pav Recipe: “मसाला पाव” एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के लिए समय का नहीं बस मूड की जरूरत होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच इसे खासा पसंद किया जाता है। मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड (Mumbai Famous Street Food) मसाला पाव घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को घर पर बनाना चाहते हैं तो मिनटों में बना सकते हैं। आइए आपको मसाला पाव बनाने के लिए सामग्री और आसान विधि बताते हैं।

और पढ़िए – White Onion Benefits: इस वक्त पीना शुरू करें 1 चम्मच सफेद प्याज का रस, शादीशुदा पुरुषों को मिलेंगे यह कमाल के फायदे

Masala Pav Ingredients in Hindi

  • 8 पाव
  • 1 कप प्याज बारीक कटा
  • 1 टेबलस्पून पावभाजी मसाला
  • 4 टेबलस्पून मक्खन
  • 2 कप टमाटर बारीक कटे
  • 3-4 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून जीरा
  • 1 कप शिमला मिर्च बारीक कटी
  •  2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टी स्पून हरा धनिया कटा
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 टेबलस्पून नींबू रस
  • स्वादानुसार नमक

Oats Dahi Masala Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगा सब्जियों का ऑट्स दही मसाला, बनाने की रेसिपी बेहद आसान!

Masala Pav Stuffing Recipe in Hindi

सबसे पहले एक ऐसी कड़ाही लें जो गहरे तले की हो। अब इसे मीडियम आंच पर गर्म करने के बाद इसमें 4 टेबलस्पून मक्खन और 1 टेबलस्पून तेल डालें। मक्खन पिघलने के बाद उसमें जीरा डालें। जीरा लाल होने के बाद इसमें लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। अब इसे करीब 1 मिनट तक भूनें। इसमें अब बारीक कटे प्याज भी डाल दें। हल्के ब्राउन होने तक प्याज को भूनें।

इसके बाद बारीक कटे टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें। करीब 3 मिनट तक इसे चलाते हुए पकाएं। इसके बाद मसालों में धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पावभाजी मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें। इसमें तीन चौथाई गर्म पानी डालकर मिक्स करें और पकने तक छोड़ दें। करी 3 मिनट तक पकाने के बाद इसे किसी बड़े चम्मचे या मैशर के जरिए हल्का से मैश कर लें।

आखिर में भाजी में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। करीब 1 मिनट तक भूनें और गैसे को बंद कर दें। मसाला पाव बनाने के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है। अब आपको अगला और आखिरी स्टेप फॉलो करना है जिसके बाद मसाला पाव भी तैयार हो जाएगा।

Pizza Nuggets Recipe: पिज्जा और नगेट्स का स्वाद एक साथ, बच्चों से बड़े तक खूब पसंद करेंगे ये रेसिपी

Masala Pav Recipe in Hindi

  1. गैस पर एक बड़ा तवा रखें।
  2. इसमें 1 चम्मच मक्खन, लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और धनिया डालें।
  3. एक मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
  4. अब दो पाव लेकर बीच में से कट कर लें।
  5. पाव को खोलकर उसमें तैयार किए गए स्टफिंग भरें।
  6. अब पाव को पलटकर उसमें थोड़ा सा मसाला ऊपर डालकर फैला दें।
  7. इस विधि को अपनाकर बाकी मसाला पाव भी तैयार कर लें।
  8. हरी चटनी और चाय के साथ गर्मागर्म मसाला पाव को सर्व कर सकते हैं।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें