Masala Pav Recipe: मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड अब घर में, मिनटों में ऐसे तैयार कर लें मसाला पाव
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Masala Pav Recipe: “मसाला पाव” एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के लिए समय का नहीं बस मूड की जरूरत होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच इसे खासा पसंद किया जाता है। मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड (Mumbai Famous Street Food) मसाला पाव घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को घर पर बनाना चाहते हैं तो मिनटों में बना सकते हैं। आइए आपको मसाला पाव बनाने के लिए सामग्री और आसान विधि बताते हैं।
सबसे पहले एक ऐसी कड़ाही लें जो गहरे तले की हो। अब इसे मीडियम आंच पर गर्म करने के बाद इसमें 4 टेबलस्पून मक्खन और 1 टेबलस्पून तेल डालें। मक्खन पिघलने के बाद उसमें जीरा डालें। जीरा लाल होने के बाद इसमें लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। अब इसे करीब 1 मिनट तक भूनें। इसमें अब बारीक कटे प्याज भी डाल दें। हल्के ब्राउन होने तक प्याज को भूनें।
इसके बाद बारीक कटे टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें। करीब 3 मिनट तक इसे चलाते हुए पकाएं। इसके बाद मसालों में धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पावभाजी मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें। इसमें तीन चौथाई गर्म पानी डालकर मिक्स करें और पकने तक छोड़ दें। करी 3 मिनट तक पकाने के बाद इसे किसी बड़े चम्मचे या मैशर के जरिए हल्का से मैश कर लें।
आखिर में भाजी में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। करीब 1 मिनट तक भूनें और गैसे को बंद कर दें। मसाला पाव बनाने के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है। अब आपको अगला और आखिरी स्टेप फॉलो करना है जिसके बाद मसाला पाव भी तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: