आम खाने से भी हो सकते हैं पिंपल्स, जानें क्या कहता है आयुर्वेद?

आम गर्मियों के मौसम में मिलने वाला बेहतरीन फलों में से एक है। अक्सर इसे कुछ लोग इसलिए नहीं खाते क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे खाने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई क्या है और इसे लेकर आयुर्वेद क्या कहता है?

Mango Benefits

Mango Benefits

Mango Benefits: गर्मी के मौसम में मीठे और रसीले आम लगभग हर किसी को खाना पसंद होता है। इसे गर्मी का सुपर फ्रूट भी माना जाता है। विटामिन ए और सी, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर आम कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी रखता है। वहीं कई लोगों को लगता है कि आम खाने से पिंपल्स हो सकते हैं, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। आइए जानते हैं कि क्या सच में आम पिंपल्स का कारण बन सकता है?

विज्ञापन

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद कहता है कि अगर आप सही तरीके से आम को खाते हैं, तो इससे आप इसकी गर्म तासीर से बच सकते हैं। इसे खाने का सही तरीका यह है कि आप इसे खाते समय ध्यान रखें कि जो आम पूरी तरह से पका हो, उसे ही खाएं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, लेकिन यह पचने में भारी होती है। इसलिए आम पिंपल्स का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको इसे खाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इसे जब भी खाएं, कम मात्रा में खाएं और आम रस या आम पर थोड़ा सा सोंठ पाउडर, काला नमक या जीरा पाउडर मिलाकर खाएं।

विज्ञापन

क्या कहती हैं न्यूट्रिशनिस्ट?

वहीं, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ताजा आम खाने से डायबिटीज होता है या यह उन लोगों के लिए अनहेल्दी है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल का भी एक अच्छा सोर्स है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है और आपको आम खाना चाहिए। इससे त्वचा पर मुंहासे भी नहीं होते। इसे खाने से पहले अपने आम को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोएं और फिर खाएं। यह मिठास, गूदा, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है। अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन

स्किन के लिए कितना फायदेमंद है आम?

आम स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, जो बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, स्किन को बैक्टीरिया और अन्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन ए से भरपूर आम एपिडर्मल कंट्रोल करता है, जिससे आप लंबे समय तक यंग नजर आते हैं। विटामिन सी, मंगिफेरिन, फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड से भरपूर होने के कारण आम कोलेजन को बढ़ावा देता है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ