हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mango Festival: आखिर क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

Mango Festival History:अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो यकीनन मैंगो फेस्टिवल में जाना मजेदार हो सकता है. यह सिर्फ एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि भारत की कृषि, संस्कृति और आम की विरासत का त्योहार है. इसलिए इसका आयोजन दिल्ली में 3 दिन तक किया जाता है. 

विज्ञापन
क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल? Image Credit- News24

Mango Festival History: आम खाने के शौकीन हमें हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन भारत में दीवानगी थोड़ी ज्यादा है. इसलिए गर्मियों के आते ही मार्केट में आम का ढेर लग जाता है और बहुत ही तादाद में आम बिकता है. हालांकि, इसी क्रेज को देखते हुए भारत में आम का फेस्टिवल आयोजित किया जाता है. इस बार भी दिल्ली हाट में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस महोत्सव की शुरुआत दिल्ली हाट जनकपुर के लाल साईं मार्ग पर आज यानी 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी. हालांकि, यह फेस्टिवल पहली बार नहीं हो रहा है, पहले भी मैंगो फेस्टिवल होते रहे हैं और इसका इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है. अगर आप इसके इतिहास के बारे में नहीं जानते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.  

क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल?

मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के आमों की बेहतरीन वैरायटी को लाया जाता है, ताकि लोगों को आम के अलग-अलग स्वाद चखने को मिले. साथ ही, इस फेस्टिवल का उद्देश्य है कि दुनिया में आम की किस्मों को बढ़ावा मिले और किसानों को बेहतर लाभ हो सके. इस आयोजन में लोगों अलग-अलग स्वाद, आकार, रंग और खुशबू वाले आमों को देखने, देखने और खरीदने का मौका मिलता है.

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में स्किन ऑयली हो जाती है तो लगा लें यह फेस पैक, त्वचा ग्लोइंग दिखेगी आपकी

विज्ञापन

कैसे हुई मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत?

भारत में मैंगो फेस्टिवल आयोजित करने की परंपरा कई दशक पुरानी है. हर साल आम महोत्सव दिल्ली पर्यटन की तरफ से 1987 से आयोजित किया जाता है. भारतीय राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने इस आयोजन की शुरुआत की थी. हालांकि, वक्त के साथ यह उत्सव काफी लोकप्रिय हो गया और अब देश के कई शहरों में हर साल मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया जाता है.

मैंगो फेस्टिवल में क्या-क्या होता है?

मैंगो फेस्टिवल में सिर्फ आमों नहीं होते, बल्कि 300 से ज्यादा अलग किस्में पाई जाती हैं. इस दौरान आपको  आम चखने का मौका मिलता है. आम से बने अचार, जैम, जूस, शेक और मिठाइयों के स्टॉल्स भी नजर आते हैं. साथ ही, आपको किसानों और बागवानों के बारे में भी जानकारी होती है.  

विज्ञापन

भारत में कौन-कौन सी आम की किस्में हैं?

भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में पाई जाती हैं, जिनमें कुछ सबसे लोकप्रिय हैं और सभी लोग खाना पसंद करते हैं जैसे- दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, हिमसागर या मालदा आदि हर किस्म के आमों का स्वाद चखने को मिलेगा.

मैंगो फेस्टिवल का क्या महत्व है?

इस फेस्टिवल का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को पहुंचता है, क्योंकि लोग नए-नए किस्म के आम खरीदते हैं. अगर उन्हें आम अच्छे लगते हैं तो आगे भी खरीदना जारी रखते हैं. साथ ही, इस फेस्टिवल में भारतीय आमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- कॉलर के नीचे लगे बटन का क्या है सीक्रेट? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola