Mango Benefits: गर्मियों के मौसम में आम खाना लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आम कई बीमारियों के साथ-साथ तनाव को भी कम करता है। रुजुता दिवेकर की नई पोस्ट में आम के गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट, जिन्होंने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ कई सालों तक काम किया है, उन्होंने गर्मियों में आम खाने के फायदे बताए। रुजुता ने आम में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में भी बताया और बताया कि उसका आनंद कैसे लिया जा सकता है।
क्यों खाना चाहिए आम?
रुजुता दिवेकर ने बताया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ताजा आम खाने से डायबिटीज होता है या यह उन लोगों के लिए अनहेल्दी है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल का भी एक अच्छा स्रोत है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है और आपको आम खाना चाहिए। इससे डायबिटीज और मोटापा नहीं होता। इससे त्वचा पर मुंहासे भी नहीं होते। इसे खाने से पहले अपने आम को आधे घंटे के लिए भिगोएं और फिर खाएं। ये मिठास, गूदा, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है। वे सभी चीजें जो आप वास्तव में कई सारे हेल्दी खाने में खोज रहे हैं, वह इस फल में हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में दोपहर की डाइट में खाएं ये 3 हेल्दी स्नैक्स, ठंडा रहेगा शरीर
तनाव को कम करता है आम
रुजुता ने कहा कि हम आम के मौसम का इंतजार करते हैं, हम आम के नेचुरल रूप से पकने का इंतजार करते हैं। आम का इंतजार खत्म होते ही उसे काटते हैं और उसका टेस्टी स्वाद, रस और फ्लेवर लेते हैं। खुद को इससे वंचित न करें क्योंकि एक दिन में एक खाने से उदासी और तनाव दूर रहते हैं। हम सभी को इसकी जरूरत भी होती है।
उन्होंने अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये गलत जानकारी है कि आम हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
1. आम आपके लिए अच्छा है
2. आम से डायबिटीज नहीं होता या ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं होता है।
3. यहां तक कि अमेरिकन डायबिटिक एसोसिएशन भी मौसम के अनुसार आम खाने की सलाह देता है।
ये भी पढ़ें- खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
7 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
15 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
16 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
18 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines