गर्मियों में आम खाने से तनाव दूर होने के दावे कितने सही? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Mango Benefits: रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बताया गया है कि आम न केवल टेस्टी होते हैं बल्कि उनमें पोषण संबंधी गुण भी भरपूर होते हैं। साथ ही इसे रोज अपनी डाइट में शामिल करने से तनाव दूर रहता है।

Mango Benefits:

Mango Benefits:

विज्ञापन

क्यों खाना चाहिए आम?

रुजुता दिवेकर ने बताया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ताजा आम खाने से डायबिटीज होता है या यह उन लोगों के लिए अनहेल्दी है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल का भी एक अच्छा स्रोत है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है और आपको आम खाना चाहिए। इससे डायबिटीज और मोटापा नहीं होता। इससे त्वचा पर मुंहासे भी नहीं होते। इसे खाने से पहले अपने आम को आधे घंटे के लिए भिगोएं और फिर खाएं। ये मिठास, गूदा, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है। वे सभी चीजें जो आप वास्तव में कई सारे हेल्दी खाने में खोज रहे हैं, वह इस फल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को कम करता है आम

रुजुता ने कहा कि हम आम के मौसम का इंतजार करते हैं, हम आम के नेचुरल रूप से पकने का इंतजार करते हैं। आम का इंतजार खत्म होते ही उसे काटते हैं और उसका टेस्टी स्वाद, रस और फ्लेवर लेते हैं। खुद को इससे वंचित न करें क्योंकि एक दिन में एक खाने से उदासी और तनाव दूर रहते हैं। हम सभी को इसकी जरूरत भी होती है।

उन्होंने अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये गलत जानकारी है कि आम हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

विज्ञापन

1. आम आपके लिए अच्छा है

2. आम से डायबिटीज नहीं होता या ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं होता है।

विज्ञापन

3. यहां तक ​​कि अमेरिकन डायबिटिक एसोसिएशन भी मौसम के अनुसार आम खाने की सलाह देता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ