हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डिनर में ट्राई करें कर्नाटक की मंगलोरियन बिरयानी, स्वाद ऐसा उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Mangalorean Biryani Recipe: अगर आप रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं और डिनर में कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार कर्नाटक की फेमस मंगलोरियन बिरयानी जरूर ट्राई करें.   

विज्ञापन
मंगलोरियन बिरयानी कैसे तैयार करें?Mangalorean Biryani Recipe- Image Credit- News24

Karnataka Famous Biryani: बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. हैदराबादी, मटन, चिकन या वेज बिरयानी का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, लेकिन क्या आपने कभी  कर्नाटक की फेमस मंगलोरियन बिरयानी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो इस बार जरूर ट्राई करें क्योंकि यह बिरयानी अपने यूनिक मसालों, नारियल के स्वाद और खुशबूदार चावल के लिए जानी जाती है. एक बार खाएंगे तो इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहेगा. इसमें नारियल का खास इस्तेमाल होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सनी लियोनी का 16 करोड़ का आलीशान घर देखा है? LA स्टाइल किचन और शाही इंटीरियर कर देंगे हैरान  

मंगलोरियन बिरयानी कैसे तैयार करें?

सामग्री

  • बासमती चावल- 2 कप
  • चिकन या सब्जियां- 500 ग्राम
  • नारियल (कसा हुआ)- 1 कप
  • प्याज- 2 (स्लाइस किए हुए)
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • दही- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले कसा हुआ नारियल, हरी मिर्च, धनिया और कुछ मसालों को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और फिर चिकन या सब्जियां डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  • उबले हुए चावल को इस मसाले में डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें, ताकि चावल टूटे नहीं. बिरयानी को धीमी आंच पर 15 मिनट तक दम दें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह से मिल जाएं.
  • अब इसे आप रायता, सलाद और नींबू के साथ सर्व कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- ना दिल, ना धड़कन… फिर भी जिंदा है ये जानवर! सच जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola