ना दिल, ना धड़कन… फिर भी जिंदा है ये जानवर! सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Bina Dil Ke Konsa Janwar Hota Hai: दिल के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे कई जीव हैं जो हमारी सोच से बिल्कुल अलग होते हैं क्योंकि ये बिना दिल और दिमाग के भी जीवित रहती हैं.

which animal has no heart
1 / 6
which animal has no heart

Which Animal Has No Heart: जब भी हम जिंदगी के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाग में दिल और धड़कन का ख्याल आता है, क्योंकि इन चीजों के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता. दिल को जीवन का सबसे जरूरी अंग माना जाता है, क्योंकि यही पूरे शरीर में खून पहुंचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसके पास दिल ही नहीं होता, फिर भी वह पूरी तरह जिंदा रहता है? यह सुनकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है.

विज्ञापन

कौन है ये बिना दिल वाला जीव?

कौन है ये बिना दिल वाला जीव? 2 / 6

जेलीफिश के पास दिल नहीं होता और यह समुद्र में पाया जाता है. जेलीफिश के शरीर में कोई हार्ट, ब्रेन या हड्डियां भी नहीं होती हैं, फिर भी यह समुद्र में आराम से जिंदा रहती है.

विज्ञापन

कैसे जिंदा रहती है जेलीफिश?

कैसे जिंदा रहती है जेलीफिश?3 / 6

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह जिंदा कैसे रहती है, खून कैसे बहता है और शरीर काम कैसे करता है? जेलीफिश का शरीर इतना सरल होता है कि उसे खून पंप करने के लिए दिल की जरूरत ही नहीं पड़ती है.

जेलीफिश के पास दिमाग भी नहीं होता?

जेलीफिश के पास दिमाग भी नहीं होता?4 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि जेलीफिश के पास दिमाग भी नहीं होता है. इसके बजाय, इसमें एक सरल नर्वस सिस्टम होता है, जिसे नर्व नेट कहा जाता है. यह दुनिया के सबसे पुराने जीवों में से एक मानी जाती है.

विज्ञापन

बिना खून के भी है जिंदा

बिना खून के भी है जिंदा5 / 6

जेलीफिश में ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम नहीं होता है. इसलिए यह डिफ्यूजन प्रोसेस से ऑक्सीजन और पोषण हासिल करती है. इसका शरीर पारदर्शी होता है, जिससे यह आसानी से नजर नहीं आती है.

शरीर में 95% पानी

शरीर में 95% पानी6 / 6

जेलीफिश का शरीर लगभग 95% पानी से बना होता है और यह बेहद सरल संरचना वाला जीव है. यह समुद्र में तैरते हुए अपने शिकार को पकड़ती है, जिसमें कुछ प्रजातियां खुद को बार-बार रीजनरेट कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन