सनी लियोनी का 16 करोड़ का आलीशान घर देखा है? LA स्टाइल किचन और शाही इंटीरियर कर देंगे हैरान  

Sunny Leone House Tour: सनी लियोनी का मुंबई वाला यह 16 करोड़ का पेंटहाउस लग्जरी और कम्फर्ट का परफेक्ट उदाहरण है. इसके घर में LA स्टाइल किचन, शाही इंटीरियर और बड़ी बालकनी मौजूद है.

Sunny Leone House Inside Photos
1 / 7
Sunny Leone House Inside Photos

Sunny Leone House Inside Photos: सनी लियोनी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. सनी लियोनी ना सिर्फ अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. मुंबई जैसे महंगे शहर में उनका शानदार घर किसी सपने से कम नहीं है. बताया जाता है कि उनका यह खूबसूरत पेंटहाउस करीब 16 करोड़ रुपये का है, जो अंदर से किसी फाइव-स्टार होटल जैसा नजर आता है. अगर आपने अभी तक उनके घर की तस्वीरें नहीं देखी हैं, तो यकीन मानिए देखते ही दिल की धड़कन थम जाएगी.

विज्ञापन

मुंबई में है लग्जरी पेंटहाउस

मुंबई में है लग्जरी पेंटहाउस2 / 7

सनी लियोनी का यह आलीशान घर मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है. ऊंची बिल्डिंग में बना यह पेंटहाउस शहर के शानदार व्यू के साथ आता है.

विज्ञापन

स्पेस और डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

स्पेस और डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन3 / 7

उनके घर की खास बात यह है कि इसमें स्पेस और डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जिससे हर कोना खुला और क्लासी लगता है.

LA स्टाइल किचन देता है इंटरनेशनल फील

LA स्टाइल किचन देता है इंटरनेशनल फील4 / 7

इस घर का किचन बिल्कुल लॉस एंजेलिस स्टाइल में डिजाइन किया गया है. ओपन किचन कॉन्सेप्ट, मॉडर्न कैबिनेट्स और हाई-एंड अप्लायंसेज इसे बेहद स्टाइलिश बनाते हैं.

विज्ञापन

किचन का क्लीन और प्रीमियम लुक  

किचन का क्लीन और प्रीमियम लुक  5 / 7

सफेद और न्यूट्रल टोन का इस्तेमाल किचन को क्लीन और प्रीमियम लुक देता है. यहां खाना बनाना किसी लग्जरी अनुभव से कम नहीं लगता.

शाही इंटीरियर और क्लासिक फर्नीचर

शाही इंटीरियर और क्लासिक फर्नीचर6 / 7

घर के अंदर कदम रखते ही आपको रॉयल फील आता है. लिविंग रूम में सॉफ्ट लाइटिंग, आरामदायक सोफा और महंगे डेकोरेशन पीसेज लगे हुए हैं.

विज्ञापन

सादगी में छिपी है असली लग्जरी

सादगी में छिपी है असली लग्जरी7 / 7

इस घर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें ओवरडेकोरेशन नहीं है. हर चीज को सादगी और क्लास के साथ रखा गया है. यहां पर बच्चों के लिए भी अलग से स्पेस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन