Homemade Protein Shake: फिटनेस की बात आती है तो सबसे फिट एक्ट्रेसेस में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जिक्र जरूर होता है. मलाइका 50 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं और इसकी वजह मलाइका का हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट है. मलाइका ना सिर्फ क्लीन डाइट लेती हैं बल्कि एक्सरसाइज और योगा भी करती हैं जिससे वे फिट रह सकें. जिम जाने वाले या एक्टिव रहने वाले लोग अक्सर ही प्रोटीन शेक पीना पसंद करते हैं. लेकिन, वे बाजार से खरीदे हुए पाउडर वाले प्रोटीन शेक पीते हैं जबकि मलाइका घर पर बने प्रोटीन शेक पीना पसंद करती हैं. यहां जानिए किस तरह आप भी मलाइका की तरह घर पर प्रोटीन शेक बनाकर पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें- घर पर बनानी है चटपटी स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तो यहां जानिए रेसिपी, बाजार से Chowmein खरीदने का फिर नहीं करेगा मन
मलाइका अरोड़ा पीती हैं यह होममेड प्रोटीन शेक
मलाइका अरोड़ा ने सोहा अली खान के साथ पोडकास्ट के दौरान बातचीत में बताया था वे प्रोटीन पाउडर वाले शेक्स पीना पसंद नहीं करती हैं बल्कि घर पर बना प्रोटीन शेक पीती हैं. मलाइका प्रोटीन शेक बनाने के लिए एसेंशियल प्रोटीन का इस्तेमाल करती हैं, जैसे बिना बीज वाले खजूर, केले या सूखे मेवे. इन सभी को आल्मंड मिल्क या सोया मिल्क के साथ ब्लेंड करके शेक तैयार किया जाता है. आप भी इस सिंपल और टेस्टी शेक को बनाकर पी सकते हैं.
यह रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं आप
मलाइका से इंस्पायर होकर आप भी घर पर प्रोटीन शेक बनाकर पी सकते हैं. आप अलग-अलग तरह की रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसी ही 3 रेसिपीज (Protein Shake Recipes) दी गई हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर पर प्रोटीन शेक तैयार कर सकते हैं –
बेरी ग्रीट योगर्ट शेक – इस शेक को बनाने के लिए आपको 1 कप मिक्स्ड बेरीज, आधा कप प्लेन ग्रीट योगर्ट, एक कप दूध, एक चम्मच चिया सीड्स और कुछ बर्फ टुकड़े चाहिए होंगे. सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंड करें. बस तैयार हो जाएगा आपका शेक.
सेब दालचीनी शेक – इस एप्पल सिनेमन शेक को बनाने के लिए 1 छोटा सेब, आधा कप ग्रीक योगर्ट, एक कप दूध, थोड़ी दालचीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े ले लें. ब्लेंड करने के बाद तैयार हो जाएगा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर शेक.
बनाना प्रोटीन शेक – इस प्रोटीन शेक के लिए एक केला, एक चम्मच भुना हुआ चना, एक चम्मच भीगी मूंगफली, 5 भीगे बादाम, 5 भीगे काजू और एक बिना बीज वाला खजूर ले लें. सभी चीजों को दूध के साथ पीस लें. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से बादाम, केसर और पिस्ता से गार्निश कर लें.
यह भी पढ़ें- केले के छिलकों से इस तरह बनाएं पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर, घने और हरे-भरे दिखेंगे प्लांट्स
संबंधित खबरें
दाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
12 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
16 hrs agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
17 hrs agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
22 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
1 day agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
1 day agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines