Homemade Protein Shake: फिटनेस की बात आती है तो सबसे फिट एक्ट्रेसेस में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जिक्र जरूर होता है. मलाइका 50 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं और इसकी वजह मलाइका का हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट है. मलाइका ना सिर्फ क्लीन डाइट लेती हैं बल्कि एक्सरसाइज और योगा भी करती हैं जिससे वे फिट रह सकें. जिम जाने वाले या एक्टिव रहने वाले लोग अक्सर ही प्रोटीन शेक पीना पसंद करते हैं. लेकिन, वे बाजार से खरीदे हुए पाउडर वाले प्रोटीन शेक पीते हैं जबकि मलाइका घर पर बने प्रोटीन शेक पीना पसंद करती हैं. यहां जानिए किस तरह आप भी मलाइका की तरह घर पर प्रोटीन शेक बनाकर पी सकते हैं.
मलाइका अरोड़ा पीती हैं यह होममेड प्रोटीन शेक
मलाइका अरोड़ा ने सोहा अली खान के साथ पोडकास्ट के दौरान बातचीत में बताया था वे प्रोटीन पाउडर वाले शेक्स पीना पसंद नहीं करती हैं बल्कि घर पर बना प्रोटीन शेक पीती हैं. मलाइका प्रोटीन शेक बनाने के लिए एसेंशियल प्रोटीन का इस्तेमाल करती हैं, जैसे बिना बीज वाले खजूर, केले या सूखे मेवे. इन सभी को आल्मंड मिल्क या सोया मिल्क के साथ ब्लेंड करके शेक तैयार किया जाता है. आप भी इस सिंपल और टेस्टी शेक को बनाकर पी सकते हैं.
यह रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं आप
मलाइका से इंस्पायर होकर आप भी घर पर प्रोटीन शेक बनाकर पी सकते हैं. आप अलग-अलग तरह की रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसी ही 3 रेसिपीज (Protein Shake Recipes) दी गई हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर पर प्रोटीन शेक तैयार कर सकते हैं –
बेरी ग्रीट योगर्ट शेक – इस शेक को बनाने के लिए आपको 1 कप मिक्स्ड बेरीज, आधा कप प्लेन ग्रीट योगर्ट, एक कप दूध, एक चम्मच चिया सीड्स और कुछ बर्फ टुकड़े चाहिए होंगे. सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंड करें. बस तैयार हो जाएगा आपका शेक.
सेब दालचीनी शेक – इस एप्पल सिनेमन शेक को बनाने के लिए 1 छोटा सेब, आधा कप ग्रीक योगर्ट, एक कप दूध, थोड़ी दालचीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े ले लें. ब्लेंड करने के बाद तैयार हो जाएगा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर शेक.
बनाना प्रोटीन शेक – इस प्रोटीन शेक के लिए एक केला, एक चम्मच भुना हुआ चना, एक चम्मच भीगी मूंगफली, 5 भीगे बादाम, 5 भीगे काजू और एक बिना बीज वाला खजूर ले लें. सभी चीजों को दूध के साथ पीस लें. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से बादाम, केसर और पिस्ता से गार्निश कर लें.