Malai Kofta Recipe: भारत अपनी मेहमानवाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसलिए यहां के खान-पान की चर्चा पूरे विश्व में होती है। यहां कोई भी अगर किसी के घर जाता है, तो एक अलग ही एहसास उसे महसूस होता है। आने वाले मेहमान के खाने को लेकर यहां के लोग बहुत ध्यान रखते हैं और उसे अलग-अलग तरीके के व्यंजन बनाकर खिलाते हैं।
इसलिए अगर आपके यहां भी अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप आसानी से बना सकते हैं और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। जी हां आज हम आपके लिए मलाई कोफ्ते की शानदार रेसिपी लाएं हैं, जिससे आप बेहद लजीज खाना अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।
मलाई कोफ्ता के लिए सामग्री
पनीर- 300 ग्राम, आलू- 4-5, मलाई/क्रीम- 1 कप, मैदा- 2-3 टेबलस्पून, टमाटर- 2-3, प्याज- 2, अदरक- 1 इंच टुकड़ा, काजू- 1 टेबलस्पून, किशमिश- 1 टेबलस्पून, काजू पेस्ट- 3 टेबलस्पून, दूध- 3 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून, कसूरी मेथी- 1 टेबलस्पून, हल्दी- 1/2 टी स्पून, चीनी- 1 टेबलस्पून, तेल- जरूरत के मुताबिक, नमक- स्वादानुसार
विधि
मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको आपको आलू को उबालना होगा। इसके बाद उबले हुए आलू को 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसको ठंडा होने दें। इससे आपके कोफ्ते अच्छे और स्वाद से भरपूर बनेंगे। इसके बाद आप आलू के छिलके को उतार लें और अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें पनीर को क्रश कर लें और इसे अच्छे से मिला दें।
इसके बाद इसमें मैदा मिला दें, साथ ही इस मिश्रण को तैयार करते समय ध्यान रखें कि यह बहुत सख्त या नरम ना हो जाएं। इसके बाद आप ड्राई फ्रूट्स को काट लें और इनको चीनी में मिला दें। इसके बाद आप एक बढ़ाई में तेल गर्म कर लें और जब तक तेल गर्म हो तब तक पनीर-आलू के मिश्रण के बॉल्स बना लें और इसके बीच में ड्राई फ्रूट्स भी भरते रहें।
इसके साथ ही अब इन बॉल्स को डीप फ्राई कर लें और इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इसके बाद इसको निकाल कर रख दें और टमाटर का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में प्याज और अदरक के पेस्ट बनाकर मिला लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और पेस्ट को भून लें। इसके बाद इसमें काजू पेस्ट भी डाल दें और फिर इसमें काजू पेस्ट और सूखे मसाले और कसूरी मेथी भी ग्रेवी में डालें।
इसके बाद जब यह अच्छे से पक जाएं तो इसमें क्रीम और 1 टी स्पून चीनी मिला दें और फिर इसमें फ्राइड कोफ्ते डाल दें। इसके बाद आपके मलाई कोफ्ते बनकर तैयार हैं, अब इसे आप खाने के लिए परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
30 mins agoक्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
1 hr agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
6 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
20 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
22 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
23 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
1 day agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 day agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines