Makhana Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर घरों में रायता बनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ठंडा होता है और साथ में इससे डिहाइड्रेशन भी नहीं होता है। भारतीय घरों में कई चीजों से रायता बनाया जाता है जैसे प्याज, खीरा, बूंदी आदि। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज से रायता बनाना सिखाएंगे जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
क्या आपने कभी मखाने का रायता खाया है? नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाना सिखाएंगे। मखाने में कई पौष्टिक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका रायता खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस रायते को कैसे तैयार किया जाए।
ये भी पढ़ें- ये साबूदाने के मोमोज खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, इतने हेल्दी कि मन के साथ तन भी होगा खुश!
सामग्री (Makhana Raita Ingredients)
- मखाने
- दही
- करी पत्ता
- हरी मिर्च
- नमक (स्वादानुसार)
- जीरा
- घी
- तेल
मखाने के रायते की रेसिपी (Makhana Raita Recipe)
- मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले हम हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे।
- इसके बाद दही को फेंट कर पतला कर दें।
- अब दही में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- अब एक पैन में घी डालकर मखाने को अच्छे से भून लें।
- इसके बाद हम रायते के लिए तड़का तैयार कर लेंगे।
- तड़के के लिए एक पैन में तेल डालें और गर्म होने के लिए रख दें।
- अब तेल में जीरा और करी पत्ता डालें और थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दें।
- अब भूने हुए मखाने को दही में डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ तड़का, कटी हुई मिर्च डाल दें और मिक्स कर लें।
- मखाने का स्वादिष्ट रायता तैयार है। अब इसे सर्व करें।
ये भी पढ़ें- बिना ब्रेड के झटपट बनाएं ये क्रिस्पी सैंडविच, खाने के बाद सब बोलेंगे-वाह!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
3 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
3 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
10 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines