Makeup Brushes Cleaning Tips: लगभग सभी महिलाओं को मेकअप करना पसंद होता है और इसके लिए वह मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में मेकअप ब्रश की सफाई अच्छी स्वच्छता बनाए रखने और बैक्टीरिया और कीटाणुओं को रोकना जरूरी होता है। मेकअप ब्रश और हेयर ब्रश में गंदगी, तेल और मेकअप के रिमेंस हो सकते हैं, जिससे मुहांसे, इंफेक्शन और अन्य त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यदि इसे नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता है, तो ये आपके चेहरे को बुरी तरह से खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे किन-किन आसान तरीकों से इसे साफ घर पर ही साफ कर सकते हैं….
गरम पानी और साबुन
मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए, उन्हें गर्म पानी और साबुन से धोएं, फिर एक साफ तौलिये से हवा में सुखाएं। कीटाणु रहित करने के लिए, सिरों को रबिंग अल्कोहल में डुबोएं या उन्हें उबलते पानी में डुबोएं। इससे आपका ब्रश अच्छे से साफ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
चिमटी की मदद लें
हेयर ब्रश को साफ करने के लिए, चिमटी से ढीले बाल निकाले जा सकते हैं। फिर, ब्रश को पानी से गीला करें और उसमें थोड़ी मात्रा में शैम्पू डालें। रिमेंस को साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करने से पहले 15 मिनट तक शैम्पू वाले पानी में भिगोएं। इसके बाद गर्म पानी से धोएं और तौलिए से सुखाएं।
शैम्पू
ब्रश के ब्रिसल्स को धीरे से धोएं और उसमें थोड़ी मात्रा में शैम्पू मिलाएं। इसके बाद शैम्पू में ब्रश को तब तक रखे जब तक ये अच्छे से साफ न हो जाए। इसके बाद इसे पानी से धो कर सुखा लें।
गर्म पानी का घोल
नेल फाइल को साफ करने के लिए, इसे गर्म पानी में थोड़ी मात्रा में शैम्पू या डिटर्जेंट के साथ धोएं। इससे गंदगी और तेल को हटाने में मदद मिलती है। फिर, बचे हुए कणों को हटाने के लिए नेल फाइल को गर्म पानी में धोए। इसके बाद इसे सुखाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेकअप बैग साफ करें
धूल और मिट्टी के जमाव के कारण आपका मेकअप बैग गंदा हो जाता है। इसके लिए आप बैग को खाली करें, इसे अंदर से बाहर की ओर घुमाएं और नम कपड़े से पोंछ लें। अपने मेकअप के सामान को फिर से रखने से पहले बैग को हवा में पूरी तरह से सूखने दें।
ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
टमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
2 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
2 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
3 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
17 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
21 hrs agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
22 hrs agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines