हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhath Puja 2022: छठ पूजन के लिए बनाएं लाजवाब मोहन थाल मिठाई, ये रही आसान रेसिपी

विज्ञापन
Mohan Thal

How To Make Mohan Thal: इस साल छठ पूजा की शुरूआत 30 अक्टूबर से होने जा रही है। ऐसे में अगर आप छठ पर प्रसाद के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए मोहन थाल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मिठाई बेहद स्वादिष्ट लगते हैं इसके सामने सारी मिठाईयां फेल हो जाती हैं। इसको बच्चों से लेकर बड़े भी खूब पसंद करते हैं। ये खाने के बाद मीठे में खूब मजेदार लगते हैं, तो चलिए जानते हैं मोहन थाल (Mohan Thal) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ

मोहन थाल बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 3 कप बेसन
  • 1/4 कप दूध
  • 1/2 कप मावा
  • 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी मीठा केसरिया रंग
  • 2 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स
  • 1-2 सिल्वर बर्क
  • सवा कप देसी घी
  • सवा कप चीनी

अभी पढ़ें – Festival Delight: गर्मागर्म चाय के साथ खूब लजीज लगते हैं क्रिस्पी बैंगन के चिप्स, इस विधि से घर पर करें तैयार

विज्ञापन

मोहन थाल कैसे बनाएं? (How To Make Mohan Thal)

  • मोहन थाल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में 3 कप बेसन डालें।
  • फिर आप इसमें 1/4 कप दूध और एक चौथाई कप देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप बेसन को तब तक रगड़ते रहें जब तक कि बेसन दानेदार न हो जाए।
  • फिर आप बड़े छेद की छलनी की मदद से इस बेसन को छान लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में 1 कप देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें बेसन का मिश्रण डालकर धीमी आंच पर बेसन को सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसको करीब 15 से 20 मिनट तक भून लें।
  • फिर आप इस मिक्चर में आधा कप दूध डालकर चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद जब पूरा दूध एब्जॉर्ब हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
  • फिर आप इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद आप एक बड़ी कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
  • फिर आप इस मिक्चर को उबालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इस चाशनी में एक चुटकी मीठा केसरिया रंग डालकर मिला लें।
  • फिर आप चाशनी में मावा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप चाशनी में भुना हुआ बेसन डालकर मिलाएं।
  • फिर आप इस मिक्चर को तब तक पकाएं जब तक कि ये पककर कढ़ाई छोड़ने न लग जाए।
  • इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
  • फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें तैयार मिक्चर को डालकर समान अनुपात में फैला लें।
  • फिर आप ट्रे को सेट होने के लिए करीब 4-5 घंटे तक अलग रख दें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट मोहन थाल बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको सिल्वर बर्क ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मनचाहे शेप में काटकर सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola