हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oats Laddu Recipe: फेस्टिव सीजन में बनाएं शुगर फ्री ओट्स के लड्डू, ये रही झटपट रेसिपी

विज्ञापन
Oats Laddu

Oats Laddu Recipe In Hindi: ओट्स में फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, प्रोटीन, मैगनीशियम,पोटैशियम, जस्ता,फास्फोरस और सेलेनियम जैसे कई हेल्दी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए ओट्स से बनी चीजों जैसे- मसाला ओट्स या मिल्क ओट्स को नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने ओट्स के लड्डू बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ओट्स के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप हेल्थ के प्रति जागरूक रहते हैं तो ये स्वीट डिश एक बेस्ट ऑप्शन है। इनको आप वेट लॉस जर्नी के दौरान बेझिझक होकर खा सकते हैं। इनको बनाने में भी आपको कुछ ही समय लगता है, तो चलिए जानते हैं ओट्स के लड्डू (Oats Laddu Recipe) बनाने की रेसिपी-

  • ओट्स के लड्डू बनाने की सामग्री-
  • 3 कप ओट्स
  • गरी 1 सूखी (कटी हुई)
  • घी
  • स्वादानुसार गुड़
  • 1 चम्मच बादाम
  • 1 चम्मच काजू

ओट्स के लड्डू बनाने की रेसिपी- (Oats Laddu Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में ओट्स और कटी हुई सूखी गरी डालें।
  • फिर आप इन दोनों को एक साथ अच्छी तरह से भून कर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
  • इसके बाद आप इन दोनों को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें।
  • फिर आप एक बाउल में बादाम, काजू, घी और स्वादानुसार गुड़ डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इस मिक्चर के मीडियम साइज के लड्डू बनाकर रखते जाएं।
  • इसके बाद आप इनको एक डब्बे में स्टोर करके कुछ दिनों तक खा सकते हैं।
  • अब आपके हेल्दी और टेस्टी ओट्स के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें