Urad Dal Kachori Recipe: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है।
इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उड़द दाल कचौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और क्रिस्पी उड़द दाल कचौड़ी को आप डिनर में बनाकर सबका दिल खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बेदह आसान होता है, तो चलिए जानते हैं उड़द दाल कचौड़ी बनाने की विधि-
उड़द दाल कचौड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- उड़द दाल 1 कप
- गेहूं का आटा 2 कप
- सौंफ 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
- हींग चुटकी भर (पिसी हुई)
- भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च 1 बारीक कटी
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
उड़द दाल कचौड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Urad Dal Kachori)
- उड़द दाल कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धो लें।
- फिर आप इसको करीब 6 से 7 घंटों तक पानी में भिगोकर रखें।
- इसके बाद आप इसका पानी निकाल कर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना ले।
- फिर आप एक बड़े बर्तन में आटा छानकर उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालें।
- इसके बाद आप अपने दोनों हाथों से आटे को मसलकर मिक्स कर लें।
- फिर आप आटे में तेल डाल कर और छान कर अलग रख दे।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 20 सेकंड तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें हींग और दाल डालकर चलाते हुए भूरा होने तक भून लें।
- फिर आप दाल में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 5 से 6 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें।
- फिर जब दाल का मिक्चर ठंडा हो जाए तो आप इसको गेंहू के आटे में मिलाकर गूंध लें।
- इसके बाद आप आटा गूंधते वक्त इसमे कटा हरा धनिया और सौंफ डालकर मिला ले।
- फिर आप तैयार मिक्स आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप गर्म तेल में तैयार कचौड़ियों को डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपकी उड़द दाल की स्वादिष्ट कचौड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इनको आलू की सब्जी या बूंदी के रायते के साथ गर्मागर्म परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoगर्म पानी से नहाएं या ठंडे से? रोज की इस आदत का शरीर पर पड़ता है अलग असर
15 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
17 hrs agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
17 hrs agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
18 hrs agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
18 hrs agoग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
20 hrs agoपौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
21 hrs agoPitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
1 day agoबाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines