Karwa Chauth 2022 Dinner: करवाचौथ डिनर के लिए पकाएं चटपटी उड़द दाल की कचौड़ी, ये रही पंजाबी Recipe

Urad Dal Kachori

Urad Dal Kachori

विज्ञापन

Urad Dal Kachori Recipe: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है।

इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उड़द दाल कचौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और क्रिस्पी उड़द दाल कचौड़ी को आप डिनर में बनाकर सबका दिल खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बेदह आसान होता है, तो चलिए जानते हैं उड़द दाल कचौड़ी बनाने की विधि-

Advertisment

उड़द दाल कचौड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • उड़द दाल 1 कप
  • गेहूं का आटा 2 कप
  • सौंफ 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
  • हींग चुटकी भर (पिसी हुई)
  • भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च 1 बारीक कटी
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

अभी पढ़ें How To Make Beetroot Lip Mask: लिप्स एक्सफोलिएटिंग के लिए बेस्ट है बीटरूट लिप मास्क, ये रही बनाने और इस्तेमाल की विधि

उड़द दाल कचौड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Urad Dal Kachori)

  • उड़द दाल कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धो लें।
  • फिर आप इसको करीब 6 से 7 घंटों तक पानी में भिगोकर रखें।
  • इसके बाद आप इसका पानी निकाल कर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना ले।
  • फिर आप एक बड़े बर्तन में आटा छानकर उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालें।
  • इसके बाद आप अपने दोनों हाथों से आटे को मसलकर मिक्स कर लें।
  • फिर आप आटे में तेल डाल कर और छान कर अलग रख दे।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 20 सेकंड तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें हींग और दाल डालकर चलाते हुए भूरा होने तक भून लें।
  • फिर आप दाल में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
  • इसके बाद आप इसको करीब 5 से 6 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें।
  • फिर जब दाल का मिक्चर ठंडा हो जाए तो आप इसको गेंहू के आटे में मिलाकर गूंध लें।
  • इसके बाद आप आटा गूंधते वक्त इसमे कटा हरा धनिया और सौंफ डालकर मिला ले।
  • फिर आप तैयार मिक्स आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप गर्म तेल में तैयार कचौड़ियों को डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपकी उड़द दाल की स्वादिष्ट कचौड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इनको आलू की सब्जी या बूंदी के रायते के साथ गर्मागर्म परोसें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ