Chicken Fried Rice Recipe In Hindi: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने चिकन फ्राइड राइस बनाकर खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज और टेस्टी लगते हैं। इसको आप किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिकन फ्राइड राइस (Chicken Fried Rice Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – लंच में परफेक्ट मसालेदार भरवा भिंडी बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी
चिकन फ्राइड राइस बनाने की सामग्री-
- चिकन बोनलेस 400 ग्राम
- लौंग लहसुन 7
- गाजर 1
- लाल शिमला मिर्च 2 बड़े चम्मच
- सिरका 1 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
- रिफाइंड तेल 2 बड़े चम्मच
- चावल 1 कप
- प्याज 2 बड़े चम्मच
- शिमला मिर्च 2 बड़े चम्मच (हरी मिर्च)
- सोया सॉस 2 चम्मच
- नमक आवश्यकता अनुसार
- नींबू का रस 1 चम्मच
अभी पढ़ें – गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? तो नाश्ते में बनाएं हेल्दी अजवाइन पराठा, जानें रेसिपी
चिकन फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी- (Chicken Fried Rice Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को धोकर करीब 20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- फिर आप चिकन को भी धोकर, नमक और काली मिर्च में साथ करीब 20 मिनट तक मेरिनेट कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 कप पानी डालें और उबाल लगा लें।
- फिर आप इसमें भीगे हुए चावल डालें और करीब 80% तक पका लें।
- इसके बाद आप इन चावलों को छान लें और एक तरफ रख दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें चिकन डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल लें।
- फिर आप इसी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल और डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें प्याज डालें और करीब 35 सेकेंड तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें बाकी की सारी सब्जियां डालें और तेज आंच पर करीब 1-2 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसमें सारी सॉस, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें चावल और चिकन डालकर हल्के हाथ से अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसको ढककर करीब 30 सेकेंड तक पकाकर गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप इसमें ऊपर से सिरका छिड़कें और ढककर करीब 10 मिनट तक रखें।
- अब आपके स्वादिष्ट चिकन फ्राइड राइस बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
8 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
17 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
17 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
18 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
20 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
20 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines