Ajwain Paratha Recipe: गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? तो नाश्ते में बनाएं हेल्दी अजवाइन पराठा, जानें रेसिपी

अजवाइन पराठा

Ajwain Paratha Recipe In Hindi: पराठा एक इंडियन ट्रेडिशनल फूड है जोकि आमतौर पर घरों में खूब ज्यादा बनाया जाता है। इसलिए आपको पराठे की कई तरह की वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा, राजमा पराठा, सब्जी पराठा, गुड़ पराठा या लच्छा पराठा आदि आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसलिए कई किस्म के पराठे तो आज तक आपने कई बार खूब खाए ही होंगे।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी आपने अजवाइन पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अजवाइन पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अजवाइन के सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं के शिकार नहीं होते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में इस टेस्टी और हेल्दी पराठे को आप नाश्ते में सब्जी, अचार या दही के साथ खूब मजा लेकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अजवाइन पराठा (Ajwain Paratha Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

अजवाइन पराठा बनाने की सामग्री-

  • 2 कप आटा
  • 1/2 टी स्पून अजवाइन
  • 1/4 टी स्पून कलौंजी
  • 2 टेबलस्पून देसी घी
  • स्वादानुसार नमक

अभी पढ़ें – स्नैक में क्रिस्पी मंचूरियन पकोड़ा बनाकर बच्चों को करें सरप्राइज, ये रही सिंपल रेसिपी

अजवाइन पराठा बनाने की रेसिपी- (Ajwain Paratha Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छानकर डाल दें।
  • फिर आप इसमें अजवाइन, कलौंजी और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद आप आटे में 2 टी स्पून घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए थोड़ा सा सख्त आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आप इस आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें।
  • फिर आप आटे को एक बार और गूंथकर इसकी लोइयां बना लें।
  • इसके बाद आप एक नॉनस्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप लोई को गोल या तिकोना बेलकर पराठा बना लें।
  • इसके बाद आप गर्म तवे पर पराठे को डालें।
  • फिर आप इसको दोनों तरफ से घी/तेल से सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट अजवाइन का पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इस पराठे को सब्जी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ