Kuttu Aloo Vada Recipe In Hindi: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं।
ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे दिन फलाहार ग्रहण करते हैं। नवरात्रि उपवास (Navratri Fast) में आमतौर पर लोग कुट्टू के आटे से बनी डिशेज जैसे-पकोड़े, पूड़ी या टिक्की बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कुट्टू आलू वड़ा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कुट्टू आलू वड़ा (Kuttu Aloo Vada) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटा और टेस्टी लगता है।
अभी पढ़ें – क्या कभी ट्राई किया है मसालेदार कोकोनट पराठा? बनाने के लिए फॉलो करें ये सिपंल स्टेप्स
इसको आप कम समय और सामग्री की मदद से झटपट बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुट्टू आलू वड़ा (Kuttu Aloo Vada Recipe) बनाने की रेसिपी-
कुट्टू आलू वड़ा बनाने की सामग्री-
- कुट्टू का आटा/सिंघाड़े का आटा 4 कप
- उबले हुए 4 आलू
- बारीक कटा हुआ 1 इंच अदरक
- काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च
- मूंगफली कुटी हुई 1 कप
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार पानी
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- तेल
अभी पढ़ें – शारदीय नवरात्रि में बनाएं हेल्दी कुरकुरी साबूदाना चाट, जान लें आसान रेसिपी
कुट्टू आलू वड़ा बनाने की रेसिपी- (Kuttu Aloo Vada Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में कुट्टू का आटा छान लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और मिलाकर चिकना घोल बना लें।
- फिर आप एक बाउल में उबले हुए आलू को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- इसके बाद आप इसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और कटा हुआ अदरक डालेंय़
- इसके साथ ही आप इसमें धनिया, मिर्च, कुटी मूंगफली और नींबू को डाल दें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला कर अपने हाथों को तेल से चिकना कर लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर से छोटे-छोटे शेप के वड़े बनाकर रख लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें वड़ों को कुट्टू के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
- फिर आप इनको सुनहारा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इनको दही या धनिया चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
1 hr agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
7 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
22 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
23 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines