बालों की समस्या आज के वक्त में बहुत लोगों को परेशान करती है, जिस कारण लोगों के दिल में डर रहता है कि कहीं रूखे बाल गंजेपन की तरफ न ले जाए और कम उम्र में ही सारे बाल झड़ जाए. हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप अपने बेजान और रूखे बालों को नेचुरल तरीके हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा इसमें बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. इस स्टोरी में हम आपको बालों के लिए फायदेमंद एलोवेरा जेल बनाने की आसान टिप्स देंगे और कैसे लगाना है इसके बारे में भी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: बालों की देखभाल के लिए भारती सिंह का देसी तरीका, जानें कैसे बनता है ये होममेड हेयर ऑयल
सिर्फ स्किन ही नहीं, बालों के लिए भी लाभकारी
एलोवेरा बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए एक फायदेमंद प्राकृतिक विकल्प माना जाता है. इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण स्कैल्प की रूखापन और बालों की ड्राईनेस कम करने में मदद कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, एलोवेरा जेल बालों को मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है, इसके अलावा, यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने और खुजली या जलन जैसी हल्की परेशानियों को शांत करने में भी मदद कर सकता है. अगर आप सिर्फ इसे स्किन के लिए लाभकारी मानते थे, तो ये समझ लीजिए कि सेहत और बाल दोनों ही के लिए ये फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल से तैयार हेयर मास्क आपके काफी काम आ सकता है.
कैसे बनेगा एलोवेरा जेल से हेयर मास्क
- एलोवेरा जेल- 6 चम्मच
- नारियल का तेल- 2 चम्मच
- दूध- 2 चम्मच
- उबले हुए चावल- 2 चम्मच
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल लें और उसे मिक्सर जार डालें और साथ ही, उबले हुए चावल, दूध और नारियल के तेल को डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें.
- इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक बारीक पेस्ट तैयार न हो जाए. इस तरह आपका हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए रेडी हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
- तैयार हेयर मास्क को लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट करें, इसके लिए थोड़ा सा अपनी कलाई पर लगाएं और अगर जलन जैसा कुछ महसूस हो तो इस्तेमाल न करें.
- एक बाउल में इस पेस्ट को डालें और फिर हल्के हाथों से बालों पर अच्छे से लगाएं और स्कैल्प की अच्छे से हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें.
- बालों पर हेयर मास्क लगाने के बाद 30-35 मिनट उसे लगा रहने दें और फिर उसे माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छे धोएं.
- इस हेयर मास्क को लगाने से बालों को अंदर तक नमी और पोषण मिलता है जिससे बालों के रूखेपन से छुटकारा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क,
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
13 mins agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
42 mins agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
46 mins agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
3 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
4 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
22 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
1 day agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines