बालों की देखभाल के लिए भारती सिंह का देसी तरीका, जानें कैसे बनता है ये होममेड हेयर ऑयल

अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं या फिर पैच में बाल कम हो रहे हैं. साथ में स्कैल्प में खुजली, लालिमा या डैंड्रफ की समस्या है तो सिर्फ घरेलू तेल पर निर्भर रहने के बजाय स्किन वाले डॉक्टर से बात करें और अपना इलाज कराएं. 

how to make curry leaves methi or onion oil at home

हेयर ऑयल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें. Image Credit- Freepik

बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. तेल लगाना भी बालों की केयर रूटीन का एक पुराना और आसान तरीका है. कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने भी बालों की देखभाल से जुड़ा एक घरेलू तरीका शेयर किया है, जिसमें करी पत्ता, मेथी और प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी घर पर हेयर ऑयल तैयार करना चाहते हैं तो इसे आसानी से बना सकते हैं. यह तेल हम भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है, जिसे आप भी घर पर आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेयर ऑयल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • नारियल तेल- 1 कप 
  • करी पत्ते- 10 
  • मेथी दाना- 2 चम्मच 
  • प्याज- आधा 
  • कलौंजी-आधा चम्मच

कैसे तैयार करें हेयर ऑयल?

  • सबसे पहले प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में नारियल तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें करी पत्ता और मेथी दाना डालें. इसके बाद कटे हुए प्याज को भी तेल में डाल दें.
  • सभी चीजों को हल्की आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि सामग्री जले नहीं और जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए और करी पत्ते कुरकुरे होने लगें तो गैस बंद कर दें.
  • तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें और इसके बाद इसे छानकर साफ और सूखी बोतल में भर लें.

बालों में तेल कैसे लगाएं?

तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से लगाएं. कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर तेल को बालों की लंबाई पर भी लगा सकते हैं. इसे करीब 30 मिनट से एक घंटे तक रखने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. 

क्या करी पत्ता, मेथी और प्याज बालों के लिए फायदेमंद हैं?

करी पत्ता, मेथी और प्याज में कई तरह के पोषक तत्व और पौधों से मिलने वाले तत्व पाए जाते हैं. प्याज के रस को लेकर कुछ छोटे अध्ययनों में बालों के झड़ने पर रोक देखी गई है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि प्याज, करी पत्ता या मेथी वाला तेल हर तरह के हेयर फॉल को रोक सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ