हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bhaiya Dooj 2022 Special: भईया दूज टीके के लिए बनाएं स्वाद से भरपूर तिल-गुड़ की बर्फी, ये रही रेसिपी

विज्ञापन
Til-Gud Barfi

How To Make Til-Gud Barfi: जल्द ही भईया दूज का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में बहन भाई को टीका करती है और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए तिल-गुड़ बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान होती है। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं तिल-गुड़ बर्फी (How To Make Til-Gud Barfi) बनाने की विधि-

अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ

तिल-गुड़ बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप तिल
  • 1 कप गुड़
  • 1 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 8-10 बादाम
  • 1/4 कप देसी घी

अभी पढ़ें – Festival Delight: गर्मागर्म चाय के साथ खूब लजीज लगते हैं क्रिस्पी बैंगन के चिप्स, इस विधि से घर पर करें तैयार

विज्ञापन

तिल-गुड़ बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Til-Gud Barfi)

  • तिल-गुड़ की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल को साफ कर लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई को गर्म करके उसमें तिल को डालकर हल्का गुलाबी रंग होने तक भून लें।
  • इसके बाद जब तिल फूल जाएं तो आप इनको एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें गुड़ के टुकड़े करके डाल दें।
  • फिर आप इसमें एक चौथाई कप पानी डालकर मिला दें।
  • इसके बाद आप इसको लगातार चलाते हुए चाशनी तैयार कर लें।
  • फिर आप बुने तिल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद आप तिल के पाउडर को चाशनी में डालकर करछी से अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इस मिक्चर को धीमी आंच पर अच्छे से गाढ़ा होने तक पकने दें।
  • इसके बाद आप इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
  • फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें बर्फी का मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से एक समान फैला दें।
  • फिर आप इसके ऊपर से कटे हुए बादाम डालकर चम्मच की मदद से हल्का सा दबा दें।
  • इसके बाद आप इस बर्फी को जमने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
  • फिर आप इसको चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट तिल और गुड़ बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola